[ad_1]
Last Updated:
Haryana Weather Live: हरियाणा में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है. दिन में धूप से हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह-रात ठंड बरकरार है. रोहतक में अधिकतम तापमान 27.9°C और गुरुग्राम में न्यूनतम 7.2°C दर्ज हुआ. मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 16–17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल, हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है. AQI में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.
हरियाणा में फरवरी शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. कई हफ्तों से पड़ रही तेज़ ठंड अब ढीली पड़ रही है. दिन में धूप में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है, लेकिन सुबह और रात की ठंड अभी गई नहीं. दोपहर में धूप अब चुभने लगी है, यानी सर्दी धीरे-धीरे विदाई ले रही है.आईएमडी चंडीगढ़ की मानें तो कल यानी 10 फरवरी को हरियाणा के रोहतक जिले में सबसे अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जबकि सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस गुरुग्राम जिले में देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह सामान्य से लगभग 2.7 डिग्री अधिक बना हुआ है. हरियाणा के 13 जिलों में दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, इनमें अंबाला, हिसार, रोहतक, भिवानी, सिरसा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह (मेवात), पानीपत और सोनीपत शामिल हैं. वहीं रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, हालांकि न्यूनतम तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है. वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 13°C है,जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि प्रदेश में मौसम आमतौर पर 16 फरवरी तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है, जबकि इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में हल्की गिरावट परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावना है. परंतु 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे राज्य में 16 फरवरी की रात व 17 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहने तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे तेज हवाएं चलने की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार बने हुए है.12 फरवरी को मौसम सामान्य रहेगा. तापमान लगभग 25-26°C और रात में 7-10°C तक गिर सकता है. 13 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना है, वहीं हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी. 14 फरवरी को धुंधला मौसम रहेगा और धूप-बादल दोनों का मिश्रण रहेगा.15 फरवरी को ठंडक कम होने का संकेत देगा. दिन का तापमान लगभग 26°C और रात का लगभग 14°C रहने की संभावना है.16 फरवरी को दिन में मौसम धूप-भरा रहने की संभावना है और तापमान लगभग 25-27°C तक पहुंच सकता है. रात का तापमान लगभग 10-11°C रहेगा.वहीं 17 फरवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.
AQI लेवल हुआ बदलाव
हरियाणा में मौसम परिवर्तन के साथ-साथ अब AQI लेवल भी लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. क्योंकि aqi.in कि मानें तो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में AQI लेवल 315 देखने को मिला है, जबकि राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 363 दर्ज किया गया है.वही गुरुग्राम जिले में सुबह के समय AQI लेवल 274 देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल 186 दर्ज किया गया हैं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
[ad_2]



