in

दावेदारी: कांग्रेस से सैलजा बोलीं- मैं भी दावेदार, BJP से विज बोले- पार्टी ने चाहा तो अगली मुलाकात CM हाउस में Latest Haryana News

दावेदारी: कांग्रेस से सैलजा बोलीं- मैं भी दावेदार, BJP से विज बोले- पार्टी ने चाहा तो अगली मुलाकात CM हाउस में Latest Haryana News

[ad_1]


अनिल विज, कुमारी सैलजा।
– फोटो : संवाद

विस्तार


अंबाला छावनी से भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार को शास्त्री नगर स्थित बूथ पर परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान विज ने अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में करने का पत्रकारों को निमंत्रण दे दिया।

Trending Videos

विज ने मुख्यमंत्री पद के दावे पर कहा कि उन्होंने कभी सीएम पद के लिए दावा नहीं किया और कभी करेंगी भी नहीं। वे 2014 में भी वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। पहले भी कांग्रेस के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए तब भी दावा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि जब मनोहर को हटाकर नायब सैनी को सीएम बनाया तो भी उन्होंने दावा नहीं किया। लोगों में एक बार चली कि जब सबसे जूनियर नायब सैनी मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो अनिल विज क्यों नहीं। कुछ सयानों ने कहा कि विज वे विज को सीएम बनाना चाहते थे मगर वह बनना नहीं चाहता।

उन्होंने कहा कि वे पार्टी के आदेश पर विभिन्न जगह गए। पार्टी अगर मुझे मुख्यमंत्री बनाएगी तो मेरा इंकार नहीं है और अगर बनाया तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा। अगर पार्टी ने चाहा तो आप सभी से अगली मुलाकात सीएम हाउस में होगी वे सभी पत्रकारों को निमंत्रण देते हैं।

इस दौरान विज ने कहा कि वे जीत का वोट डालकर आए हैं। अंबाला की जनता शांति चाहती है। अमन पसंद है। हरियाणा की जनता कांग्रेस को उसी तरह से उखाड़ कर फेंक देगी जैसे भांग के पौधों को उखाड़ कर फेंक दिया जाता है।

सीएम के पद के लिए दावेदार हो सकती हूं, फैसला हाईकमान ही करेगा : कुमारी सैलजा

हिसार में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि सीएम के पद को लेकर हाईकमान ही फैसला करेगा। कांग्रेस में हमेशा से ऐसा ही होता रहा है। 8 अक्तूबर को परिणाम आने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम के पद के लिए सभी दावा करते हैं, मैं भी दावेदार हो सकती हूं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा के बाद प्रदेश में बहुत बढि़या माहौल बना। प्रदेश में भाजपा के दस साल का कुशासन सहने के बाद अब जनता उनसे छुटकारा चाहती है। हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज के समय भाजपा बहुत कमजोर हैं। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। हम अपनी नीति, अपने नेतृत्व पर मजबूत हैं। चुनाव में कांग्रेस की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है। हम सभी 90 सीट पर जीत के लिए लड़ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल की ओर से कांग्रेस में फूट बताए जाने के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि वह अपनी पार्टी की चिंता करें। हमारी चिंता छोड़ दें। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। जिसमें सभी नेताओं की सहमति से फैसले लिए जाते हैं। सभी के विचार सुने जाते हैं। मुख्यमंत्री के पद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं बार-बार नहीं दोहराना चाहती। पार्टी हाईकमान ही अंतिम फैसला लेगा। सोनिया गांधी से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी नियमित मुलाकात होती रहती हैं। पार्टी के नेता उनसे मिलने जाते रहते हैं।

[ad_2]

Source link

VIDEO : मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर लड्डू बांटे, हुड्डा ने भी चखे  Latest Haryana News

VIDEO : मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर लड्डू बांटे, हुड्डा ने भी चखे Latest Haryana News

Juned Khan: An autorickshaw driver turned Mumbai pace bowler  Today Sports News

Juned Khan: An autorickshaw driver turned Mumbai pace bowler Today Sports News