[ad_1]
गांव कादमा में रह रही राजस्थान निवासी एक महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि ननद के कुएं में कूदने पर मायका पक्ष के लोगों ने दबाव बनाया तो महिला ने भी कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि घटना में ननद की जान बच गई जबकि भाभी की मौत हो गई। मृतका की पहचान राजस्थान के जोधपुर जिला के गांव भुंडाना निवासी काजू के रूप में हुई है।
अशोक के चचेरे भाई ने बताया कि मृतका काजू अपने पति अशोक के साथ 12 साल से कादमा में रहती थी। यहां पर उनकी रिश्तेदारी से करीब 100 लोग झुग्गी बनाकर रहते हैं और रोड बनाने का काम करते हैं। काजू घर रहती थी और अशोक मजदूरी करता था। दो साल पहले अशोक की शादी जसपाली निवासी काजू से हुई थी और अशोक की छोटी बहन गुडिया की शादी काजू के भाई के साथ हुई थी। फिलहाल गुडिया अपने पति पूसाराम के साथ नारनौल में रहती है जबकि काजू कादमा में पति व सास-ससुर के साथ रहती थी।
गुडिया का अपने पति के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और वीरवार को भी विवाद हुआ था। इसके बाद दोपहर को गुडिया ने कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों ने मौके पर महिला को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करा दिया। कुछ देर बाद गुडिया होश में आई और जान बच गई। इसके बाद वहां से काजू के पास आया तो यहां मायका पक्ष से भी काजू पर दबाव बनाया गया। घटना के दो घंटे बाद ही काजू ने भी कादमा स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी। बाद में उन्हें सूचना मिली तो पुलिस को मौके पर बुलाया और काजू को बाहर निकाला। अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब ससुराल पक्ष का आरोप है कि गुडिया के विवाद के कारण और काजू के मायका पक्ष के दबाव के कारण यह घटना हुई है।
[ad_2]
दादरी में आपसी विवाद के चलते ननद ने कुएं में लगाई छलांग, दबाव में आकर भाभी ने दी जान