{“_id”:”6921b679d30e324c980adf1c”,”slug”:”video-people-are-facing-problems-due-to-traffic-jam-2025-11-22″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दादरी बस स्टैंड का दायरा पड़ रहा छोटा, जाम में फंस रहे वाहन चालक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दादरी शहर के बीचोंबीच बने बस स्टैंड का दायरा छोटा पड़ने से बसों को अंदर व बाहर करने के लिए चालकों को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ता है। वहीं सड़क पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जिससे रोड से गुजर रहे चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में जगह की कमी होने के कारण विभाग के अधिकारी पेड़ के नीचे अस्थाई बूथ बनाने को मजबूर हो रहे है।
परिवहन विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते शहर के बीच बाजार बने बस स्टैंड स्थानांतरण की योजना ठंडे बस्ते में पड़ती नजर आ रही है। करीब पांच दशक पहले 24 कनाल 20 मरला में बने बस स्टैंड और वर्कशॉप का दायरा छोटा होने से बसों को परिसर के अंदर व बाहर निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार हालात ऐसे बन जाते है कि एक साथ अनेक बसों के आने के बाद मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है।
[ad_2]
दादरी बस स्टैंड का दायरा पड़ रहा छोटा, जाम में फंस रहे वाहन चालक