in

दस साल से सत्ता में रहने वाली भाजपा के हरियाणा में शिक्षा और स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं : सुनीता केजरीवाल Latest Haryana News

दस साल से सत्ता में रहने वाली भाजपा के हरियाणा में शिक्षा और स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं : सुनीता केजरीवाल Latest Haryana News

[ad_1]


भिवानी में सुनीता केजरीवाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर  सम्मानित करतीं इंदु शर्मा व अन्य। 

भिवानी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने महिला सम्मेलन में महिलाओं के साथ विचार साझा किए। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भाजपा केवल पार्टियों को तोड़ना और विपक्षी नेताओं को जेल में डालना जानती है। उन्होंने मतदाताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि एक भी वोट भाजपा को न मिले, जो पिछले 10 वर्षों से सत्ता में है। भाजपा पर निशाना साधते हुए आप की महिला नेता ने लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने पिछले 10 वर्षों में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में कोई सुधार देखा है।

Trending Videos

शनिवार को रोहतक रोड स्थित एक निजी रिजॉर्ट में आयोजित महिला सम्मेलन में सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपका बेटा शेर (अरविंद केजरीवाल) है और वह मोदी के सामने नहीं झुकेगा। उन्होंने हरियाणा की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि वह केवल सत्ता में बने रहना चाहती है। भाजपा का समाज के कल्याण के लिए काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनीश जैन, गीता श्योराण, ऊषा रानी, सरोज जांगड़ा, रोशनी देवी, अंजु टाक, ज्योति सैनी और अनीता देवी मुख्य तौर पर मौजूद रही।

हरियाणा में महिलाएं असुरक्षित : अनुराग ढांडा

पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कि पूरे हिंदुस्तान में एकमात्र अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की ऐसी सरकार है, जो कि महिलाओं के लिए काम कर रही है। महिलाओं के लिए बस में यात्रा मुफ्त है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाएं असुरक्षित हैं, शाम होने के बाद घर से नहीं निकल सकती। वहीं, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने इतने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए कि महिलाएं भी घर से निकलने में सुरक्षित महसूस करने लगी हैं। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू शर्मा ने कहा कि आप सब महिलाएं, बहनें इतनी संख्या में पहुंची, ये बदलाव का संकेत है।

[ad_2]
दस साल से सत्ता में रहने वाली भाजपा के हरियाणा में शिक्षा और स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं : सुनीता केजरीवाल

Sirsa News: एनएच 9 हाईवे पर हादसा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर Latest Haryana News

Sirsa News: एनएच 9 हाईवे पर हादसा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर Latest Haryana News

Greek PM pledges pension, wage hikes by 2027, within budget limits Today World News

Greek PM pledges pension, wage hikes by 2027, within budget limits Today World News