[ad_1]
Last Updated:
KBC Special Episode Col Sofia Qureshi: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में देश को बताने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी ने केबीसी के सेट पर 2006 मिशन की कहानी सुनाई. तब उन्होंने एक मां के लिए मैसेज रिकॉर्ड किया था कि ‘कुछ भी …और पढ़ें
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के स्पेशल एपिसोड में कर्नल सोफिया कुरैशी (Pic : SonyLiv)‘वो दिन आज भी याद है…’
कर्नल कुरैशी ने आगे बताया, ‘मुझे (मिशन का) वह दिन याद है… मुझे अचानक याद आ गई कि अगर मैं आज जा रही हूं, इसका हिस्सा हूं तो हो सकता है मैं वापस न आऊं. तो उस समय छोटे फोन होते थे, मैंने उसमें रिकॉर्ड किया अपनी मां के लिए, अपनी फैमिली के लिए… कि हो सके मैं वापस न आऊं, लेकिन मैं ये तिरंगा लेकर जा रही हूं… जिंदा आऊंगी या इसमें लिपटकर आऊंगी.’ कर्नल ने आगे बताया कि ‘ऑपरेशन बहुत सक्सेसफुल रहा. इन सबसे एक ही सीख मिली कि इंडियन आर्मी इज द बेस्ट!’
कर्नल कुरैशी की तीन पीढ़ियों ने सेना में सेवा दी है. उनके पूर्वजों ने रानी लक्ष्मीबाई के साथ युद्ध लड़ा था. बचपन से ही वह वीर गाथाएं सुनते हुए बड़ी हुईं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दशकों से उकसावे करता आया है. 22 अप्रैल के पहलगाम अटैक जैसे कई उदाहरण हैं. जवाब देना जरूरी था. ऑपरेशन सिंदूर इसी सोच का नतीजा था. यह रिटैलिएशन नहीं था. यह संदेश था कि नया भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा.
शो में उनके साथ वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और नौसेना की कमांडर प्रेरणा देवस्थली भी थीं. तीनों ने अपने-अपने क्षेत्र में भारत की ताकत का परचम लहराया. अमिताभ बच्चन के सामने बैठना उनके लिए गर्व का क्षण था. लेकिन असली गर्व उन्होंने तब महसूस किया जब पूरे देश ने उनकी वीरता पर तालियां बजाईं.

Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak’s journey began with print media and soon transitioned towards digital. He…और पढ़ें
Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak’s journey began with print media and soon transitioned towards digital. He… और पढ़ें
[ad_2]
तिरंगे में लिपटी लौटूंगी! मिशन पर जाने से पहले मां से कह गई थीं कर्नल सोफिया कुरैशी


