[ad_1]
Last Updated:
फरीदाबाद में नए शिक्षा सत्र के साथ सरकारी स्कूलों की चमक बढ़ी है. तिगांव के पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एडमिशन तेज़ी से हो रहे हैं. आधुनिक लैब, स्किल सब्जेक्ट्स और बेहतर पढ़ाई के चलते यह स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहा है.
फरीदाबाद: फरीदाबाद में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो चुकी है और स्कूलों में एडमिशन का दौर तेज हो गया है. ऐसे में हर माता-पिता की यही कोशिश रहती है कि उनके बच्चे का दाखिला ऐसे स्कूल में हो जहां पढ़ाई का स्तर अच्छा हो सुविधाएं पूरी हों और बच्चों का रिजल्ट भी बेहतरीन आए. इसी बीच फरीदाबाद के सरकारी स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं. यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ साइंस लैब, कंप्यूटर लैब जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं भी मिल रही हैं.
Local18 से बातचीत में तिगांव स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल रूप किशोर ने बताया हमारे स्कूल में सभी बच्चों का एडमिशन लिया जा रहा है. खास बात यह है कि जिन बच्चों के पास फैमिली आईडी कार्ड नहीं है उनका दाखिला भी रोका नहीं जा रहा बल्कि उन्हें बाद में यह दस्तावेज बनवाने के लिए समय दिया जा रहा है.
एडमिशन की प्रक्रिया
रूप किशोर ने बताया एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह बच्चे की रुचि और क्षमता के आधार पर की जाती है. खासकर 10वीं और 12वीं में बच्चों को उनकी पसंद की फैकल्टी दी जाती है ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें. स्कूल में सरकार द्वारा तय की गई फीस ही ली जाती है और पढ़ाई का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है.
स्कूल सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट
प्रिंसिपल ने बताया नौवीं कक्षा में हर दिन करीब 10 नए एडमिशन हो रहे हैं. यह स्कूल सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है जहां क्वालिटी एजुकेशन देने पर खास फोकस किया जा रहा है. यहां न सिर्फ अनुभवी शिक्षक हैं बल्कि स्कूल की बिल्डिंग लैब और अन्य सुविधाएं भी बेहद आधुनिक और उच्च स्तर की हैं. इस स्कूल में करीब 22 से 23 गांवों से बच्चे पढ़ने आते हैं. पहली से 12वीं तक लगभग 750 बच्चे यहां शिक्षा ले रहे हैं. बच्चों के लिए ब्यूटी एंड वेलनेस और बैंकिंग जैसे स्किल सब्जेक्ट भी उपलब्ध हैं जिनके लिए अलग से लैब और विशेषज्ञ शिक्षक मौजूद हैं.
स्कूल में अटल लैब
प्रिंसिपल ने बताया स्कूल में अटल लैब भी स्थापित की जा रही है, जहां बच्चों को प्रैक्टिकल स्किल्स सिखाई जाएंगी ताकि वे छोटी-छोटी तकनीकी समस्याओं को खुद समझकर ठीक कर सकें. सरकारी स्कूल अब सुविधाओं और पढ़ाई के स्तर के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की दिशा में काम कर रहे हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
[ad_2]




