ताइवान में पनपी भ्रष्टाचार की पौध, दोषी होने पर मिलेगी 28 साल से अधिक सजा – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : AP
ताइवान की प्रतीकात्मक फोटो

ताइपे: ताइवान में अभियोजकों ने राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार और ‘ताइवान पीपुल्स पार्टी’ के संस्थापक को वेन-जे पर बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। को वेन-जे पर ताइवान की राजधानी के मेयर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। अभियोजकों के बयान के अनुसार, ताइपे के पूर्व मेयर वेन-जे पर अपने कार्यकाल के दौरान रिश्वत लेने का आरोप है। उन पर राजनीतिक चंदे की रकम में हेराफेरी करने का भी आरोप है।

इन सभी आरोपों में दोषी पाए जाने पर उन्हें संभवतः 28.5 वर्ष की जेल हो सकती है। ताइपे में ‘कोर पैसिफिक सिटी’ समूह से संबंधी विकास कार्य इन आरोपों का कारण बने। अभियोजकों का कहना है कि वेन-जे ने रिश्वत के बदले में कंपनी को शहर में निर्माण संबंधी नियमों से छूट दी। वेन-जे ने रिश्वत और भ्रष्टाचार के इन आरोपों से इनकार किया है।

राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल हो चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोपी

वेन-जे पूर्व में एक चिकित्सक भी रहे हैं। वह 2014 में ताइपे के मेयर पद की दौड़ में जीत दर्ज कर राजनीतिक परिदृश्य में उभरे। उन्होंने 2014 से 2022 तक दो कार्यकाल पूरे किए। उन्होंने 2019 में टीपीपी की स्थापना की। वेन-जे ने इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा। वह तीसरे स्थान पर रहे लेकिन उन्होंने बड़ी संख्या में युवा मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित किया। ताइवान की राजनीति में मुख्य रूप से दो मुख्य राजनीतिक दलों का दबदबा है- ‘नेशनलिस्ट पार्टी (कुओमिंगटांग)’ और ‘डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी’। (AP)

Latest World News



[ad_2]
ताइवान में पनपी भ्रष्टाचार की पौध, दोषी होने पर मिलेगी 28 साल से अधिक सजा – India TV Hindi