[ad_1]
जीत के बाद पार्टी दफ्तर में नेताओं से गले मिलते हुए मनीष सिसोदिया।
तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। जीत को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तरन-तारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ कर दिया है कि पंजाब
.
जीत के तुरंत बाद पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर सीधा हमला बोला। कांग्रेस को 2027 की दौड़ से बाहर बताया और बीजेपी को पंजाब में वोट न मिलने का दावा किया। धालीवाल ने धार्मिक मुद्दों को खारिज करके विकास को निर्णायक कारक बताया।
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को कड़ी आलोचना का निशाना बनाया और कहा कि बीजेपी चाहे जितने मुख्यमंत्री भेज दे, पंजाब में जीतना संभव नहीं। AAP इसे सेमीफाइनल की जीत बताते हुए अब 2027 के ‘फाइनल’ की तैयारी में जुटे होने का दावा कर रही है।
आप की जीत पर क्या बोले मनीष सिसोदिया..
- सिसोदिया बोले- दोबारा सीट जीतना बड़ी उपलब्धि: मनीष सिसोदिया ने तरनतारन जीत पर कहा कि मैं इस जीत की सभी को बधाई देना चाहता हूं। सबने बड़ी मेहनत की। इस सीट को दोबारा अपने खाते में लाना बहुत बड़ी उपलब्धी है। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप में है। सभी दलों को जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस ने जिस तरह अहंकार में आकर दलितों के खिलाफ बयान दिए। इससे लोगों को गुस्सा आया। इस वजह से लोगो ने नकार दिया।
- लुधियाना में भी लोगों ने बंपर जीत दिलाई: लुधियाना में उपचुनाव में वोट हुआ। शहरी सीट है। वहां पर लोगों ने बंपर जीत दिलाई। अब तरनतारन में जीत लिया। यह प्रमाण है कि अरविंद केजरीवाल लोगों के दिलों में बसे है। अकाली दल के सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि वह अपने आपको देखें। तरनतारन में तो लोगों ने उन्हें नकार दिया। 2027 के समीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा 20 27 अभी दूर है। अभी तक पंजाब में बहुत काम हमें करने हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा दिल्ली में मीडिया से रूबरू होते हुए।
आप की जीत पर प्रधान अमन अरोड़ा की की बात तीन प्वाइंटों में समझे
1. आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा भी चंडीगढ़ में तरनतारन चुनाव में मिली जीत के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों की जमानतें जब्त हुई हैं। इससे साफ हो जाता है कि पंजाब की जनता इन पार्टियों को नकार चुकी है।
2. कांग्रेस ने लोगों को धर्म, मजहब और फिरकों में बांटने का काम किया है। उनके प्रदेश प्रधान द्वारा दलित भाईचारे के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा से लोग आहत हुए और कांग्रेस को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं, बीजेपी ने हमेशा पंजाब और पंजाबियत को चोट पहुंचाने की कोशिश की, इसलिए लोगों ने उन्हें भी साफ तौर पर नकार दिया।
3. विरोधियों को अब यह बात समझ आ गई है कि हमारी सरकार का गवर्नेंस मॉडल मजबूत है। जालंधर वेस्ट दलित बहुल सीट थी, लुधियाना वेस्ट पूरी तरह अर्बन सीट थी, जबकि तरनतारन पंथक सीट है। तीनों अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाली सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत यह दर्शाती है कि पार्टी हर मजहब, धर्म और वर्ग की पसंद बन चुकी है।

धालीवाल बोले-सेमीफाइनल जीते, अब 2027 के फाइनल की तैयारी
अब धालीवाल की बातचीत को 4 पॉइंट्स समझें
- लोगों ने विकास के नाम पर वोटें डाली: धालीवाल ने कहा कि तरनतारन के लोगों ने विकास के कामों पर वोटें डाली है। विरोध दल वाले कहते थे कि पंथक हलका है। हम कहते थे कि लोग विकास के नाम पर वोट डाले। लोगों ने हमारी अपील सुनी, विकास के नाम पर वोट डाली। जो लोग धार्मिक इश्यू उठाते थे। उनकी बहुत बुरी तरह हार हुई है।
- बिट्टू नोट करे, बीजेपी को पंजाबी वोट नहीं डालेंगे: कांग्रेस और जो नया अकाली दल वारिस पंजाब व बीजेपी सबसे पीछे रही। खासकर केंद्रीय मंत्री बिट्टू नोट कर ले वह बहुत गप्पें मारते थे कि हम ऐसे करेंगे, हम ऐसे करेंगे। यह साफ हो गया कि बीजेपी को पंजाब में कोई वोट नहीं पड़ने वाली है।
- कांग्रेस के सात सीएम सपना खत्म कर दे: कांग्रेस के जो सात मुख्यमंत्री घूम रहे थे, चन्नी, बाजवा, वड़िंग, सिद्धू व सुखी रंधावा .. सभी को सोचना चाहिए। अपने अंदर से यह सपना खत्म कर दो। न कांग्रेस लड़ाई में थी और न 2027 में होगी।
- वडिंग और बाजवा की गर्दन से किल्ला निकाला: राजा वडिंग ने वोट लेने के लिए बड़े बेतुके बयान दिए हैं। तरनतारन के लोगों ने राजा वड़िंग और बाजवा की गर्दन से किल्ला अच्छी तरह निकाल दिया है। लोग विकास को ही वोट डालेंगे। विकास सीएम भगवंत मान ने करवाया है। 2027 में विकास के नाम पर चुनाव लड़कर सरकार बनाएंगे।
- बीजेपी सारे मुख्यमंत्री भी लगा दें, तो भी नहीं जीतेगी: पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी वाले अपने सारे मुख्यमंत्री भी प्रचार के लिए भेज दें तो भी वह चुनाव नहीं जीत सकते हैं। जो मर्जी कर ले। विरोधी दल वाले कहते हैं कि यह चुनाव सेमीफाइनल है। हम सेमीफाइनल जीत गए हैं। यह अब फाइनल की तैयारी है।
[ad_2]
तरनतारन जीत पर केजरीवाल बोले- ये ऐतिहासिक जीत: सिसोदिया ने कहा- कांग्रेस का अहंकार नकारा; पूर्व मंत्री ने कहा-सेमीफाइनल जीते, अब फाइनल की तैयारी – Chandigarh News
