[ad_1]
{“_id”:”69d6c056432736c20400cf28″,”slug”:”registration-for-free-visit-to-takht-sachkhand-shri-hazur-sahib-nanded-will-have-to-be-done-by-15th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-152957-2026-04-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ की नि:शुल्क यात्रा के लिए 15 तक कराना होगा पंजीकरण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए पांच मई को कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी इस ट्रेन को झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जाने वाली संगत को रवाना करेंगे। एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उनकी पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। योजना का लाभ उठाने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर 15 अप्रैल तक पंजीकरण किया जा सकता है। पात्र व्यक्ति नजदीकी सीएससी सेंटर या अपने स्मार्ट फोन से सरल हरियाणा पोर्टल पर घर बैठे इस नि:शुल्क यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
[ad_2]
तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ की नि:शुल्क यात्रा के लिए 15 तक कराना होगा पंजीकरण




