Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo

ढाई गुने से ज्यादा मिलेगा रिटर्न! पेटीएम के शेयर पर बुलिश हुआ ब्रोकरेज, टारगेट 14 सौ के पार Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • August 29, 2024
  • Business

[ad_1]

पेटीएम ब्रांड नाम से कारोबार करने वाली फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर आने वाले दिनों में निवेशकों को मालामाल कर सकते हैं. इस फिनटेक शेयर को एक ब्रोकरेज फर्म ने जबरदस्त टारगेट दिया है.

पेटीएम से वेंचुरा सिक्योरिटीज की उम्मीदें

ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज को लगता है कि यह शेयर अगले 2 साल में डबल से भी ऊपर निकल सकता है. फर्म ने पेटीएम स्टॉक को 1,170 रुपये का टारगेट दिया है. बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में ब्रोकरेज के हवाले से बताया गया है कि यह शेयर परिस्थितियां अनुकूल रहने (बुल केस) पर 1,444 रुपये तक चढ़ सकता है. वहीं बीयर केस में भी उसे भाव 870 रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है.

2 साल में ढाई गुने से ज्यादा रिटर्न दे सकता है शेयर

पेटीएम के शेयर का मौजूदा भाव 540 रुपये के आस-पास है. सुबह 11 बजे यह शेयर 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 544 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था. यहां से तुलना करें तो वेंचुरा सिक्योरिटीज के हिसाब से पेटीएम का शेयर अगले दो साल में अपने निवेशकों को 165 फीसदी तक का शानदार मल्टीबैगर रिटर्न दे सकता है. यानी अभी पैसे लगाने वालों को दो साल में ढाई गुने से ज्यादा का फायदा हो सकता है.

सामान्य परिस्थिति में भी मल्टीबैगर रिटर्न की उम्मीद

वेंचुरा सिक्योरिटीज का अनुमान कहता है कि सामान्य परिस्थिति में पेटीएम के शेयर से अगले 2 साल में निवेशकों को 116 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है. यानी अगर परिस्थितियां बुलिश नहीं रहीं, तब भी दो साल में पेटीएम का रिटर्न मल्टीबैगर होगा. बीयरिश कंडिशन रहने पर वेंचुरा सिक्योरिटीज को पेटीएम के शेयर से 61 फीसदी के रिटर्न की उम्मीद है.

ज्यादातर निवेशकों को हुआ है नुकसान

पेटीएम के शेयर का बाजार में अब तक का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है, बल्कि उसने निवेशकों को नुकसान ही कराया है. यह शेयर बीते 5 दिनों के हिसाब से लगभग ढाई फीसदी के नुकसान में है. एक महीने के हिसाब से शेयर 10 फीसदी से ज्यादा के फायदे में है, लेकिन 2024 में अब तक का रिटर्न लगभग16 फीसदी निगेटिव में है. 1 साल के हिसाब से शेयर 36 फीसदी से ज्यादा गिरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: पेटीएम के इस बड़े निवेशक को 1200 करोड़ रुपये का घाटा, फिर भी बेच डाली पूरी हिस्सेदारी

[ad_2]
ढाई गुने से ज्यादा मिलेगा रिटर्न! पेटीएम के शेयर पर बुलिश हुआ ब्रोकरेज, टारगेट 14 सौ के पार

Previous Post Chandigarh: सुनील जागलान यूनिसेफ में सलाहकार नियुक्त, बोले- मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया है Chandigarh News Updates
Next Post Sirsa News: एक माह बाद बिछी पाइपलाइन, तीन से चार दिन में शुरू हो जाएगा डबवाली रोड Latest Haryana News

Related Posts

India’s support measures in auto, renewable energy sectors fully compliant with WTO norms: Official Business News & Hub

India’s support measures in auto, renewable energy sectors fully compliant with WTO norms: Official Business News & Hub

  • February 25, 2026
सैमसंग का एनुअल इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ आज:  टाइटेनियम बॉडी के साथ आएंगे S26 स्मार्टफोन्स, अल्ट्रा में मिलेगा 200MP AI कैमरा Business News & Hub

सैमसंग का एनुअल इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ आज: टाइटेनियम बॉडी के साथ आएंगे S26 स्मार्टफोन्स, अल्ट्रा में मिलेगा 200MP AI कैमरा Business News & Hub

  • February 25, 2026
वैश्विक अनिश्चितताओं ने किया सोने-चांदी को सपोर्ट, चांदी 6500 रुपये उछली; जानें आज कितना बढ़ गय Business News & Hub

वैश्विक अनिश्चितताओं ने किया सोने-चांदी को सपोर्ट, चांदी 6500 रुपये उछली; जानें आज कितना बढ़ गय Business News & Hub

  • February 25, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com