in

डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन से 2 घंटे तक की बात, सीजफायर के लिए बातचीत को तैयार Today World News

डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन से 2 घंटे तक की बात, सीजफायर के लिए बातचीत को तैयार  Today World News

[ad_1]

Image Source : PTI
डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन से 2 घंटे तक की बात

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन से दो घंटे तक बातचीत की है। इसे लेकर राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वे समझौते के बाद युद्ध विराम के लिए तैयार हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात को पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की, उसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 2 घंटे तक बात की। रूसी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुति ने यूक्रेन के साथ शांति समझौते का ड्राफ्ट बनाने के लिए तैयार है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ये किस तरह का समझौता होगा, लेकिन पुतिन ने संकेत दिए हैं कि इस वक्त रूसी सैनिक जहां पर है, अगर वो स्थिति मान ली जाती है तो युद्ध विराम हो सकता है। पुतिन से बात करने के बाद ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ट्रंप ने कहा कि मैंने पुतिन के साथ दो घंटे बातचीत की है। रूस और यूक्रेन तुरंत युद्धविराम और इससे भी महत्वपूर्ण युद्ध को पूरी तरह खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करेंगे।

ट्रंप ने पुतिन ने से 2 घंटे तक की बात

हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ये किस तरह का समझौता होगा लेकिन पुतिन ने संकेत दिए हैं कि इस वक्त रूसी सैनिक जहां पर हैं, अगर वो स्थिति मान ली जाती है तो युद्ध विराम हो सकता है। पुतिन से बात करने के बाद ट्रम्प ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। ट्रंप ने कहा कि मैंने पुतिन के साथ दो घंटे बातचीत की है। रूस और यूक्रेन तुरंत युद्धविराम और इससे भी महत्वपूर्ण युद्ध को पूरी तरह खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करेंगे। वहीं पुतिन ने बयान देते हुए कहा कि सबसे पहले मैं रूस और यूक्रेन के बीच सीधी वार्ता फिर से शुरू करने और शांति संधि के संभावित निष्कर्ष को लेकर अमेरिकी समर्थन के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देता हूं।

क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने शत्रुता खत्म करने, युद्ध विराम के बारे में अपनी स्थिति व्यक्त की। मैंने अपनी तरफ से ये भी नोट किया कि रूस भी यूक्रेनी संकट के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है। हमें शांति की दिशा में सबसे प्रभावी मार्ग निर्धारित करना होगा। हम अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ इस बात पर सहमत हुए कि रूस संभावित शांति संधि के संबंध में एक ज्ञापन पर यूक्रेनी पक्ष के साथ काम करने के लिए तैयार है और प्रस्ताव रखेगा, जिसमें कई स्थितियां परिभाषित होंगी। उदाहरण के तौर पर, समझौते के सिद्धांत, संभावित शांति समझौते का समय, इत्यादि, जिसमें उचित समझौते होने पर एक निश्चित अवधि के लिए संभावित युद्ध विराम भी शामिल है।

क्या बोले जेलेंस्की

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्कीर ने भी इस बात की पुष्टि की कि रूस से यूक्रेन की बातचीत होगी। हालांकि उन्हें रूस पर पूरा भरोसा नहीं है। जेलेंस्की ने ट्रंप से हुई बातचीत की भी जानकारी दी और कहा कि उन्होंने उनसे आग्रह किया है कि वे कीव को शामिल किए बिना यूक्रेन के बारे में कोई भी निर्णय न लें। जेलेंस्करी ने कहा कि मॉस्को अगर हमारे सैनिकों को हमारे क्षेत्र से बाहर निकालने की शर्त रखेगा तो इसका मतलब होगा कि वो सीजफायर नहीं चाहता है। कोई भी हमारे सैनिक को अपने क्षेत्र से बाहर नहीं निकालेगा। यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करना मेरा संवैधानिक कर्तव्य है। हमारी सेना का कर्तव्य है। यदि रूस हमारी भूमि से हमारे सैनिकों को वापस बुलाने की शर्त रखता है तो इसका मतलब है कि वो युद्धविराम नहीं चाहते और वे युद्ध समाप्त करना नहीं चाहते हैं। क्योंकि साफ है कि यूक्रेन ऐसा नहीं करेगा।

Latest World News



[ad_2]
डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन से 2 घंटे तक की बात, सीजफायर के लिए बातचीत को तैयार

EU आज रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान करेगा:  200 रूसी कंपनियां निशाने पर; पुतिन के यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल नहीं होने पर एक्शन Today World News

EU आज रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान करेगा: 200 रूसी कंपनियां निशाने पर; पुतिन के यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल नहीं होने पर एक्शन Today World News

दावा- संघर्ष से पहले वाली पोजिशन पर लौटेंगे भारत-पाक सैनिक:  दोनों देश का आधिकारिक बयान नहीं; आज चीन पहुंचेंगे PAK विदेश मंत्री Today World News

दावा- संघर्ष से पहले वाली पोजिशन पर लौटेंगे भारत-पाक सैनिक: दोनों देश का आधिकारिक बयान नहीं; आज चीन पहुंचेंगे PAK विदेश मंत्री Today World News