डॉ. भावना मौत मामले में एचएयू पहुंची पुलिस, मौके से लैपटॉप व खाली बोतल बरामद Latest Haryana News

[ad_1]


जयपुर की डॉ. भावना यादव की जलने से हुई मौत के मामले में हिसार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से कुछ अवशेष जुटाए हैं। मौके से एक बोतल मिली, जिसमें पेट्रोल या कोई केमिकल लाया गया था। इसके अलावा एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है। पुलिस ने अस्पताल से पूरा रिकॉर्ड मांगा है। एचएयू परिसर में जाकर  जानकारी जुटाई गई। जयपुर पुलिस की ओर से भेजी गई जीरो एफआईआर के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी तनुज शर्मा ने बताया फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया है।

[ad_2]
डॉ. भावना मौत मामले में एचएयू पहुंची पुलिस, मौके से लैपटॉप व खाली बोतल बरामद