in

डेरा प्रमुख राम रहीम: पुलिस सुरक्षा में सुनरिया जेल लाया गया, दिल्ली चुनाव से पहले मिली थी 30 दिन की पैरोल Latest Haryana News

डेरा प्रमुख राम रहीम: पुलिस सुरक्षा में सुनरिया जेल लाया गया, दिल्ली चुनाव से पहले मिली थी 30 दिन की पैरोल  Latest Haryana News

[ad_1]

#

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
– फोटो : संवाद

विस्तार


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की 20 दिन की पैरोल पूरी होने के बाद शुक्रवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा में उसे रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। गुरमीत सिंह दुष्कर्म और हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

Trending Videos

दिल्ली चुनाव से पहले मिली थी 30 दिन की पैरोल

गुरमीत राम रहीम को दिल्ली चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल मंजूर हुई थी। इसमें से 10 दिन उसने सिरसा आश्रम और 20 दिन बरनावा आश्रम में बिताए। 8 फरवरी 2025 को वह बरनावा आश्रम पहुंचा, जहां उसने अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ समय बिताया।

पैरोल पर कई बार बाहर आ चुका है डेरा प्रमुख

डेरा प्रमुख इससे पहले भी कई बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है

  • 17 जून 2022 – 30 दिन
  • 15 अक्टूबर 2022 – 40 दिन
  • 21 जनवरी 2023 – 40 दिन
  • 20 जुलाई 2023 – 30 दिन
  • 21 नवंबर 2023 – 21 दिन
  • 19 जनवरी 2024 – 50 दिन
  • 13 अगस्त 2024 – 21 दिन
  • 2 अक्टूबर 2024 – 20 दिन
  • 8 फरवरी 2025 – 20 दिन

भारी पुलिस सुरक्षा में सुनारिया जेल के लिए रवाना

डेरा प्रमुख की पैरोल समाप्त होने पर बरनावा आश्रम के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर बिनौली आश्रम पहुंचे और करीब 3:17 बजे चार सफेद रंग की लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ डेरा प्रमुख को मेरठ होते हुए सुनरिया जेल ले जाया गया।

[ad_2]
डेरा प्रमुख राम रहीम: पुलिस सुरक्षा में सुनरिया जेल लाया गया, दिल्ली चुनाव से पहले मिली थी 30 दिन की पैरोल

Hisar News: हवाई फायर की घटना के बाद पुलिस ने शेखपुरा के सरपंच व ढाणी पुरिया के सुरेश को दिया गनमैन  Latest Haryana News

Hisar News: हवाई फायर की घटना के बाद पुलिस ने शेखपुरा के सरपंच व ढाणी पुरिया के सुरेश को दिया गनमैन Latest Haryana News

Trump says U.S., Britain working on ‘great’ trade deal Today World News

Trump says U.S., Britain working on ‘great’ trade deal Today World News