Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
डीमैट होल्डर्स के लिए सेबी का बड़ा प्लान; बदलने वाले हैं ये नियम, जानें किन्हें होगा फायदा Business News & Hub

डीमैट होल्डर्स के लिए सेबी का बड़ा प्लान; बदलने वाले हैं ये नियम, जानें किन्हें होगा फायदा Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • February 9, 2026
  • Business

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

SEBI New Rules Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में डीमैट अकाउंट के जरिए निवेश करने वाले निवेशकों के लिए जल्द ही पैसे निकालना और ट्रांसफर करना पहले से आसान हो सकता है. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नए सिस्टम पर काम कर रहा हैं, ताकि निवेशकों को बार-बार निर्देश देने की जरूरत न पड़े.

5 फरवरी 2026 को जारी कंसल्टेशन पेपर में सेबी ने ऑटोमेटेड स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन शुरू करने की बात कही है. साथ ही डीमैट और स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट (SOA) मोड के बीच के अंतर को कम करने की बात भी कही गई है.

जिससे सिस्टमेटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) और सिस्टमेटिक ट्रांसफर प्लान (STP) जैसी सुविधाएं बिना मैनुअल जरूरतों के अपने आप ही चल सकेंगे. अभी डीमैट होल्डर्स को हर बार पैसे निकालने या फंड ट्रांसफर करने के लिए नई रिक्वेस्ट देनी पड़ती है. 

किन निवेशकों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ

अगर सेबी इस नई व्यवस्था को लागू करने का फैसला लेती है तो इसका सीधा फायदा ऐसे लोगों को होगा जो म्यूचुअल फंड से नियमित आमदनी करते हैं. खासतौर पर रिटायर्ड व्यक्ति, सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान पर निर्भर निवेशक और लंबे समय तक निवेश करने वाले लोग इससे राहत महसूस करेंगे.

अब हर महीने या तय अवधि पर रकम निकालने के लिए बार-बार फॉर्म भरने या अलग से अनुरोध करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऑटोमैटिक सिस्टम के चलते पैसा अपने आप तय समय पर खाते में आ जाएगा. जिससे निवेशकों की झंझट कम होगी और प्रक्रिया ज्यादा आसान हो जाएगी.

पावर ऑफ अटॉर्नी के बिना मिलेगी सुविधा

अभी कई निवेशक सुविधा के लिए ब्रोकर को पावर ऑफ अटॉर्नी दे देते हैं. जिससे उनके निवेश पर सीधा नियंत्रण कम हो जाता है. सेबी चाहता है कि स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सीधे डिपॉजिटरी सिस्टम में हों, ताकि अपनी रकम पर निवेशक का कंट्रोल बना रहे.

साथ ही इस प्रक्रिया को आसान बनाने से यह काम आसानी से होने की उम्मीद है. सेबी का मानना है कि, इस कदम से निवेशकों को अपने पैसों पर ज्यादा कंट्रोल होगा. हालांकि, अभी इसके लागू होने को लेकर कोई तारीख तय नहीं की गई है. 

यह भी पढ़ें: पैसे रखें तैयार! आज निवेशकों के रडार पर रहेंगे ये शेयर; मिल सकता है कमाई का तगड़ा मौका


Source: https://www.abplive.com/business/mutual-fund-demat-account-withdrawal-easy-sebi-new-system-2026-know-the-details-3086436

Mexico sends two ships with humanitarian aid for Cuba Today World News
Previous Post Mexico sends two ships with humanitarian aid for Cuba Today World News
Next Post Gurugram News: पक्का करने और समय से वेतन की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन Latest Haryana News
Gurugram News: पक्का करने और समय से वेतन की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन  Latest Haryana News

Related Posts

नीरव मोदी के दोनों भाई निहाल-नीशाल को कोर्ट का नोटिस:  ₹23,780 करोड़ के PNB घोटाले में भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, 7 मई तक मांगा जवाब Business News & Hub

नीरव मोदी के दोनों भाई निहाल-नीशाल को कोर्ट का नोटिस: ₹23,780 करोड़ के PNB घोटाले में भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, 7 मई तक मांगा जवाब Business News & Hub

  • March 5, 2026
BoB raises ₹10,000 crore via Green Infra Bonds Business News & Hub

BoB raises ₹10,000 crore via Green Infra Bonds Business News & Hub

  • March 5, 2026
Rupee rebounds from lowest level to settle 45 paise higher at 91.60 against U.S. dollar Business News & Hub

Rupee rebounds from lowest level to settle 45 paise higher at 91.60 against U.S. dollar Business News & Hub

  • March 5, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com