{“_id”:”68fb25d8295804c8860f2045″,”slug”:”cbi-and-vigilance-raid-dig-bhullar-s-house-new-evidence-creates-trouble-2025-10-24″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”डीआईजी भुल्लर के घर सीबीआई और विजिलेंस की रेड,नए सबूतों ने बधाई मुश्किलें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पंजाब के रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ सीबीआई की जांच लगातार गहराती जा रही है। वीरवार को चंडीगढ़ और दिल्ली की संयुक्त सीबीआई टीम ने एक बार फिर सेक्टर-40 की कोठी नंबर 1489 पर छापा मारा। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक चली।सूत्रों के मुताबिक, टीम को भुल्लर के बैंक लॉकरों से मिले नए दस्तावेजों में कई फ्लैट्स के शेयर सर्टिफिकेट, प्रॉपर्टी पेपर्स और निवेश से जुड़ी जानकारियां मिली हैं। जांच टीम ने सेक्टर-9 डी के एचडीएफसी बैंक समेत तीन अन्य बैंकों के लॉकरों की जांच में सोने के साथ कई नई संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए थे। सीबीआई ने इन बरामद दस्तावेजों के आधार पर वीरवार को भुल्लर के परिवार से विस्तृत पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, भुल्लर, उनकी पत्नी और बच्चों के खातों में कई प्रॉपर्टियों का किराया नियमित रूप से ट्रांसफर होता था, जिसका रिकॉर्ड भी बैंकों से हासिल किया गया है। सीबीआई अब इस आय की तुलना उनकी आधिकारिक आय से कर रही है।
[ad_2]
डीआईजी भुल्लर के घर सीबीआई और विजिलेंस की रेड,नए सबूतों ने बधाई मुश्किलें