BHEL OFS opens today: सरकार डिफेंस कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) के शेयर आज बुधवार, 11 फरवरी को कारोबार के दौरान 5 परसेंट से ज्यादा फिसल गए. शेयरों में यह गिरावट कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाने के लिए सरकार की तरफ से आज ऑफर फॉर सेल (OFS) लॉन्च किए जाने की घोषणा के बाद आई. OFS के जरिए निवेशकों को डिस्काउंटेड रेट पर शेयर खरीदने का मौका मिलेगा.
कंपनी में कितनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार?
आज OFS लॉन्च किए जाने की खबर आने के साथ ही BSE पर BHEL के शेयर दिन के सबसे निचले स्तर 261.40 रुपये पर आ गए. पहले चरण में 3 परसेंट की हिस्सेदारी बेची जाएगी और अगर बाद में डिमांड देखी गई तो ग्रीन शू ऑप्शन के तौर पर 2 परसेंट की और हिस्सेदारी बेचने का ऑफर दिया जाएगा. OFS के लिए फ्लोर प्राइस 254 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
क्यों सरकार बेच रही कंपनी में हिस्सेदारी?
सरकार अपने चल रहे डिसइन्वेस्टमेंट प्रोग्राम के तहत BHEL में 3 परसेंट हिस्सेदारी बेचने का प्लान बना रही है ताकि मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ने के साथ ही पब्लिक शेयरहोल्डिंग का भी दायरा बढ़े. सरकार 254 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर 10.44 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचेगी, जो 3 परसेंट की हिस्सेदारी के बराबर है. इसके लिए 11 फरवरी को नॉन रिटेल निवेशकों और 12 फरवरी को रिटेल निवेशकों को बोली लगाने का मौका मिलेगा.
इसके अलावा, सरकार ने ओवरसब्सक्राइब होने पर एक्स्ट्रा 2 परसेंट (6.96 करोड़ शेयर) की हिस्सेदारी बेचने के लिए ग्रीनशू का ऑप्शन भी रखा है, जिससे टोटल डिसइन्वेस्टमेंट बढ़कर 5 परसेंट हो जाएगी.
बेस लेवल पर 3 परसेंट हिस्सेदारी बेचने से 2650 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है, और अगर ग्रीनशू ऑप्शन का इस्तेमाल किया जाता है, तो टोटल डील का साइज 4422 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. सरकार के पास अभी BHEL में 63.17 परसेंट की हिस्सेदारी है. OFS रेगुलर मार्केट टाइम के दौरान, सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक एक डेडिकेटेड OFS विंडो के जरिए होगा.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
Source: https://www.abplive.com/business/stock-market/bhel-share-price-fell-by-5-percent-today-after-government-announcement-to-sell-5-percent-stake-through-ofs-3087547


