शुक्रवार को कारोबार के दौरान मार्सन्स लिमिटेड के शेयर इंट्राडे में 157.50 रुपये के हाई पर पहुंच गए, जो पिछले दिन के क्लोजिंग प्राइस 154.55 रुपये के मुकाबले लगभग 2 परसेंट ज्यादा है. शेयर 82 के PE पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि इसकी इंडस्ट्री का PE 31 है और इसने पिछले 5 सालों में 3,300 परसेंट का रिटर्न दिया है.
10 करोड़ रुपये का मिला ऑर्डर
मार्सन्स लिमिटेड को LC इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 9.91 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसमें दो बड़े पावर ट्रांसफार्मर, एक 70 MVA और एक 80 MVA की सप्लाई करनी है. दोनों 132 kV EHV एप्लीकेशन के लिए डिजाइन किए जाएंगे. यह ऑर्डर इस बात का सबूत है कि मार्सन्स हाई-वोल्टेज ट्रांसफार्मर की कैटेगरी में भी अपनी काबिलियत दिखाने का दम रखता है. भारत के पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में मार्सन्स का अहम रोल है. इसी ऑर्डर के साथ मार्सन्स को देश भर में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाने का मौका मिलता है.
क्या है EHV ट्रांसफॉर्मर?
Source: https://www.abplive.com/business/transformer-manufacturing-company-marsons-limited-received-orders-of-two-large-power-transformers-led-to-a-surge-in-its-share-3057772

