ट्रम्प बोले-ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं: ये रात कल भी हो सकती है; पायलटों को बचाने वाले सैनिकों की तारीफ की Today World News

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान जंग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहे तो पूरे ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकता है।अगर जरूरत पड़ी, तो यह कार्रवाई कल रात भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अभी युद्ध अमेरिका के मुताबिक चल रहा है और अमेरिकी सेना के पास इतनी ताकत है कि वह बहुत कम समय में बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। ट्रम्प ने ईरान में फंसे अपने पायलटों को बचाने वाले सैन्य ऑपरेशन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस मिशन को ऐतिहासिक” बताया और कहा कि यह अमेरिकी सेना की बड़ी कामयाबी है। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने खुद सेना को आदेश दिया था कि किसी भी कीमत पर अपने सैनिकों को सुरक्षित वापस लाया जाए। उन्होंने अमेरिकी सैनिकों को “बहादुर” बताते हुए कहा कि देश अपने जवानों को कभी पीछे नहीं छोड़ता। ट्रम्प बोले- ईरान समझौता करे नहीं तो बहुत बड़ी कीमत चुकाएगा इससे पहले उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दी गई मंगलवार की डेडलाइन अब आखिरी है और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। ईरान को तय समय के अंदर फैसला लेना ही होगा। ट्रम्प ने मीडिया से कहा कि अगर ईरान समझौता नहीं करता, तो उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर ईरान अमेरिका की शर्तें मान ले, तो युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी जो लोग ईरान में फैसले ले रहे हैं, वे पहले के मुकाबले थोड़े बेहतर हैं। लेकिन उन्होंने यह मौका नहीं भुनाया, तो हालात और खराब हो सकते हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं देगा। यही इस पूरे युद्ध की सबसे बड़ी वजह है। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि अगर अमेरिका चाहे तो अभी युद्ध से पीछे हट सकता है, लेकिन वह इस काम को पूरा करना चाहते हैं ताकि भविष्य में कोई खतरा न रहे। ट्रम्प का दावा- ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए हथियार भेजे थे ट्रम्प ने बताया कि उनकी सरकार ने ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान लोगों की मदद के लिए हथियार भेजे थे। उनका कहना है कि ये हथियार लोगों तक पहुंचने थे ताकि वे खुद का बचाव कर सकें। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ये हथियार कुछ लोगों के पास ही रह गए और सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो पाए।

[ad_2]
ट्रम्प बोले-ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं: ये रात कल भी हो सकती है; पायलटों को बचाने वाले सैनिकों की तारीफ की