[ad_1]
वॉशिंगटन3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका की नागरिकता अब बिग बॉस जैसे रियलिटी टीवी शो से भी पाई जा सकेगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक और ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ आइडिया सामने आया है। अमेरिका की नागरिकता अब कानूनी प्रक्रिया और स्किल दस्तावेज ही नहीं बिग बॉस जैसे रियलिटी टीवी शो से भी पाई जा सकेगी।
अमेरिकी गृह मंत्रालय ने इसके लिए प्रोजेक्ट ‘द अमेरिकन शो’ बनाया है। इस अनोखे टीवी शो में अलग-अलग देशों से आए इमीग्रेंट्स अमेरिकी परंपराओं, रीति-रिवाज और देश भक्ति से जुड़े टास्क में हिस्सा लेंगे।
विजेता को अमेरिकी नागरिकता दी जाएगी। इस रियलिटी शो का लाइव टेलीकास्ट नेटफ्लिक्स पर भी किया जाएगा। प्रोजेक्ट ‘द अमेरिकन शो’ के पहले एपिसोड में 12 कंटेस्टेंट शामिल होंगे।
शो में कितने एपिसोड होंगे अभी ये साफ नहीं है
शो में कितने एपिसोड होंगे अभी ये साफ नहीं है। आगे के एपिसोड में कुल कितने कंटेस्टेंट इसमें शामिल होंगे इसकी भी जानकारी नही है। प्रवासियों काे सबसे पहले द सिटिजन शिप में बैठाकर न्यूयॉर्क की विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी वाले एलिस आइलैंड ले जाया जाएगा।
यहां के शानदार मेंशन में इन्हें रखा जाएगा। यहां पर इन हाउस एक्टिविटीज होंगी। हर एपिसोड के सीजन को चार वर्गों में बांटा जाएगा इसमें हेरिटेज चैलेंज, एलिमेशन चैलेंज, टाउन हॉल मीटिंग और फाइनल वोटिंग होगी। ये टास्क काफी चुनौतीपूर्ण होंगे।
ये होंगे 6 टास्क
1. सैन फ्रांसिस्को में गोल्ड माइनिंग: ये अमेरिकन वाइल्ड वेस्ट की परंपरा से प्रेरित है।
2.विस्कॉन्सिंग में लॉग रोलिंग: नदी में पेड़ के तने पर बैलेंस करने के शक्ति प्रदर्शन।
3. कोलोराडो में रिवर राफ्टिंग: ये जीवटता-परेशानी का सामना करना बताएगा।
4. फ्लोरिडा में रॉकेट असेंबलिंग: स्पेस टेक्नोलॉजी में श्रेष्ठता को प्रदर्शित करता है।
5. डेट्राइट में फोर्ड के 1914 की आइकॉनिक टी मॉडल गाड़ी की असेंबलिंग कराई जाएगी।
6. मेल डिलीवरी: घोड़े पर डाक को देने का टास्क। इससे राइडिंग स्किल्स को परखेंगे।
[ad_2]
ट्रम्प का बिग बॉस, प्रवासी करेंगे कई टास्क: लाइव टेलीकास्ट भी होगा, टीवी शो के विनर को अमेरिकी नागरिकता मिलेगी


