ट्रम्प अमेरिकी किसानों का सोयाबीन नहीं बिकने से परेशान: कहा- जल्द चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात करूंगा, टैरिफ के पैसे से किसानों को मदद देंगे Today World News

[ad_1]

वॉशिंगटन डीसी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी किसानों का सोयाबीन नहीं बिकने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प परेशान हो गए हैं। ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका के सोयाबीन किसान मुश्किल हालात में हैं, क्योंकि चीन उनसे सोयाबीन नहीं खरीद रहा। इसी वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि वे अगले 1 महीने में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने जा रहे हैं। इस बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा मुद्दा सोयाबीन पर होगा। ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि चीन सिर्फ बातचीत करने के लिए सोयाबीन की खरीद रोक रहा है।

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा

सोयाबीन पर क्यों फंसा है मामला?

अमेरिका और चीन के बीच इस साल की शुरुआत में टैरिफ वॉर हुआ था। चीन ने जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी सोयाबीन पर 20% अतिरिक्त शुल्क लगा दिया।

अमेरिकन सोयाबीन एसोसिएशन (ASA) ने अगस्त में चेतावनी दी थी कि चीन की पाबंदियां अमेरिकी किसानों को उनकी सबसे बड़ी मार्केट से बाहर कर रही हैं।

ASA अध्यक्ष केलिब रैगलैंड ने कहा

QuoteImage

यह बेहद निराशाजनक है। अमेरिका ने चीन को एक भी नई सोयाबीन खेप नहीं बेची, जबकि ब्राजील और अर्जेंटीना हमारे बाजार पर कब्जा कर चुके हैं।

QuoteImage

अमेरिका के लिए सोयाबीन का सबसे बड़ा बाजार चीन है। अब वह चीन में अपना सोयाबीन नहीं बेच पा रहा है।

अमेरिका की जगह अब ब्राजील और अर्जेंटीना चीन को अपना सोयाबीन बेच रहे हैं।

अमेरिका की जगह अब ब्राजील और अर्जेंटीना चीन को अपना सोयाबीन बेच रहे हैं।

बाइडेन पर डील को लागू नहीं करने का आरोप लगाया

ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी आलोचना की, क्योंकि उनके समय में वह ट्रेड डील लागू नहीं हो पाई थी, जिसके तहत चीन को अरबों डॉलर के अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने थे।

दरअसल, 2020 में ट्रम्प प्रशासन और चीन के बीच एक फेज वन डील हुई थी। इसके तहत चीन ने अमेरिका से बड़ी मात्रा में कृषि उत्पाद जैसे कि सोयाबीन, मक्का, गेहूं, मांस जैसी चीजें खरीदने का वादा किया था।

इसका मकसद अमेरिकी किसानों को फायदा पहुंचाना और दोनों देशों के बीच ट्रेड बैलेंस को बरकरार रखना था। ट्रम्प ने दावा किया कि बाइडेन प्रशासन ने इस डील को लागू करने की कोशिश ही नहीं की।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
ट्रम्प अमेरिकी किसानों का सोयाबीन नहीं बिकने से परेशान: कहा- जल्द चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात करूंगा, टैरिफ के पैसे से किसानों को मदद देंगे