in

ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बात, जानिए मॉस्को से क्या चाहता है अमेरिका? – India TV Hindi Today World News

ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बात, जानिए मॉस्को से क्या चाहता है अमेरिका? – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : FILE PHOTO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को फोन पर बात हुई। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत हुई है। ये जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई है।

पुतिन से युद्धविराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर चाहते हैं ट्रंप

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन रूसी राष्ट्रपति पुतिन से युद्ध को समाप्त करने के संभावित मार्ग के रूप में 30 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी करना चाहता है।

जब यूक्रेनी अधिकारी पहुंचे थे सऊदी अरब

मंगलवार को ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई बात पिछले हफ्ते यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा सऊदी अरब में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के नेतृत्व में वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के प्रस्ताव पर सहमति जताने के बाद हुई है।

जेलेंस्की को रूस पर है संदेह

हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को अभी भी संदेह है कि पुतिन शांति के लिए तैयार हैं, क्योंकि रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार हमला कर रही है। 

ट्रंप को रूस से इन मुद्दों भी करनी थी बात 

रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल हो चुके हैं। अब तक इसमें भारी जनहानि और बुनियादी ढांचे का विनाश हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत से पहले संकेत दिए थे कि उन्हें पुतिन के साथ भूमि और बिजली संयंत्रों पर चर्चा करने की उम्मीद है, जिन्हें तीन साल के युद्ध के दौरान जब्त कर लिया गया है। (एपी के इनपुट के साथ)

Latest World News



[ad_2]
ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बात, जानिए मॉस्को से क्या चाहता है अमेरिका? – India TV Hindi

India Cements board approves sale of multiple units  Business News & Hub

India Cements board approves sale of multiple units Business News & Hub

IPO ALERT: Arisinfra Solutions IPO में जाने Price Band, Allotment Status & Full Review | Paisa Live Business News & Hub

IPO ALERT: Arisinfra Solutions IPO में जाने Price Band, Allotment Status & Full Review | Paisa Live Business News & Hub