[ad_1]
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शनिवार से हो गई है. पहले दिन भारत, पाकिस्तान समेत 6 टीमें मैदान पर थी. टीम इंडिया ने पहले मैच में अमेरिका को 29 रनों से हराया. पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में नीदरलैंड 3 विकेट से हराया. हालांकि नेट रन रेट भारत का बेहतर था, जिस वजह से अंक तालिका में टीम इंडिया टॉप पर काबिज हुई. जानिए पहले 3 मैचों के बाद अंक तालिका में कौन कहां है? किसका क्या नेट रन रेट है.
ग्रुप ए में टॉप पर भारत
पहले दिन ग्रुप ए की 4 टीमें मैदान पर थी. पहला मैच पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड हुआ. नीदरलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बना पाई. छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भी पाकिस्तान के पसीने छूट गए. फहीम अशरफ की शानदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान जीत गया. इस ग्रुप का दूसरा मैच शनिवार को भारत और यूएसए के बीच हुआ. अमेरिका ने शुरुआत अच्छी की, भारत के टॉप आर्डर को बिखेर दिया लेकिन सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की धुआंधार पारी खेलकर भारत को 161 तक पहुंचा दिया. यूएसए लक्ष्य से 30 रन दूर रह गई और भारत ये मुकाबला जीत गया.
अंक तालिका में भारत और पाकिस्तान के 2-2 अंक हो गए हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर भारत पाकिस्तान से ऊपर है. यूएसए के पांचवें और नीदरलैंड चौथे स्थान पर है. नामीबिया ने अभी अपना मैच नहीं खेला है.
1. भारत
- मैच- 1
- जीते- 1
- हारे- 0
- अंक- 2
- नेट रन रेट- +1.450
2. पाकिस्तान
- मैच- 1
- जीते- 1
- हारे- 0
- अंक- 2
- नेट रन रेट- +0.240
3. नीदरलैंड
- मैच-1
- जीते- 0
- हारे- 1
- अंक- 0
- नेट रन रेट- -0.240
4. यूएसए
- मैच- 1
- जीते- 0
- हारे- 1
- अंक- 0
- नेट रन रेट- -1.450
5. नामीबिया
ग्रुप सी में वेस्टइंडीज टॉप पर
पहले दिन ग्रुप सी के ग्रुप से एक मैच हुआ. वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 182 रन बनाए थे. शिमरोन हेटमायर ने 36 गेंदों में 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड 147 पर ढेर हो गई.
1. वेस्टइंडीज
- मैच- 1
- जीते- 1
- हारे- 0
- पॉइंट्स- 2
- नेट रन रेट- +1.750
2. स्कॉटलैंड
- मैच- 1
- जीते- 0
- हारे- 1
- पॉइंट्स- 0
- नेट रन रेट- -1.750
ग्रुप सी में सिर्फ एक ही मैच अभी तक हुआ है. अन्य 3 टीमों का पहला मैच अभी होना बाकी है.
टी20 वर्ल्ड कप में आज के मुकाबले
आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन 6 टीमें मैदान पर होंगी. पहला मैच न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान है. दूसरे मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत नेपाल से होगी. तीसरा मैच श्रीलंका बनाम आयरलैंड होगा.
[ad_2]
टॉप पर भारत और वेस्टइंडीज, कहां पहुंचा पाकिस्तान? टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अंक तालिका



