[ad_1]
Highest Partnership in T20 World Cup: पाकिस्तान और श्रीलंका के सुपर-8 मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है. साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले फरहान ने एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. फरहान और फखर ने न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट और फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसी साल 175 रनों की साझेदारी की थी.
बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अब तक न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट और फिन एलन के नाम था. साइफर्ट और एलन ने इसी वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ नाबाद 175 रनों की साझेदारी की थी. अब पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 176 रनों की पार्टनरशिप करके सबसे बड़ी साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
- 176 रन – साहिबजादा फरहान और फखर जमान (PAK) – 2026
- 175 रन – टिम साइफर्ट और फिन एलन (NZ) – 2026
- 170 रन – जोस बटलर और एलेक्स हेल्स (ENG) – 2022
साहिबजादा फरहान 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मैच में शतक लगाया, जो इस वर्ल्ड कप का उनका दूसरा शतक रहा. वहीं फखर जमान ने 42 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली.
भारतीयों की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किन्हीं 2 बल्लेबाजों के बीच 150 रनों की पार्टनरशिप भी नहीं हुई है. भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी पार्टनरशिप रोहित शर्मा और केएल राहुल के नाम है, जिन्होंने 2021 के वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 140 रनों की साझेदारी की थी.
[ad_2]
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड



