[ad_1]
स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में नामीबिया को 210 रन का टारगेट दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया ने 3 ओवर में बिना नुकसान के 23 बना लिए हैं। लौरेन स्टीनकैंप और जैन फ्रायलिंक पर हैं। हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर डाला।
टीम इंडिया से ईशान किशन (24 गेंद पर 61 रन) और संजू सैमसन हार्दिक पंड्या (28 बॉल पर 52 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। तिलक वर्मा ने 25, शिवम दुबे ने 23 रन और संजू सैमसन ने 22 रन बनाए।
नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने 4 विकेट झटके। बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबन ट्रम्पलमैन, मलान करुगेर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो।
लाइव अपडेट्स
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंड्या की बॉल पर 96 मीटर का छक्का
जैन फ्रायलिंक ने हार्दिक पंड्या की बॉल पर 96 मीटर का छक्का लगाया। उन्होंने गुड लेंथ बॉल पर मिडविकेट की दिशा में बड़ा शॉट खेला। फ्रायलिंक ने ओवर की दूसरी बॉल पर चौका भी मारा। इस ओवर से 13 रन आए। नामीबिया का स्कोर 23 रन हो गया।
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंड्या के ओवर से 2 रन आउट
पहले ओवर में हार्दिक पंड्या ने महज 2 रन ही खर्च किए। दोनों रन सिंगल के जरिए आए। तीसरी बॉल पर हार्दिक ने जैन फ्रायलिंक को कॉट बिहाएंट कराने का मौका बनाया, अपील भी हुई, लेकिन फील्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। सूर्या ने भी DRS लेने में कोई रुचि नहीं दिखाई।
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक: नामीबिया को 210 रन का टारगेट
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
20वें ओवर में दो विकेट गिरा, 3 रन भी बने
भारतीय पारी के आखिरी ओवर में दो विकेट गिर। रिंकू सिंह एक और अर्शदीप सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए। जेजे स्मिट के इस ओवर से 3 रन ही आए।
36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
19वें ओवर में 3 विकेट गिरे, दुबे रनआउट
19वें ओवर में भारत ने तीन विकेट गंवाए। नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस की पहली बॉल पर हार्दिक पंड्या (52 रन), फिर शिवम दुबे (23 रन) और अक्षर पटेल (जीरो) पवेलियन लौटे। दुबे रनआउट हुए।
इरास्मस 4 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने तिलक वर्मा (25 रन) और ईशान किशन (24 गेंद पर 61 रन) को भी आउट किया था।
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हार्दिक पंड्या फिफ्टी बनाकर आउट
हार्दिक पंड्या 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेरार्ड इरास्मस ने कैच आउट कराया। उन्हें तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने तिलक वर्मा (25 रन) और ईशान किशन (24 गेंद पर 61 रन) को भी आउट किया।

54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मिडिल ओवर में भारत

56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंड्या और दुबे में फिफ्टी पार्टनरशिप
16वें ओवर की चौथी बॉल पर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 5वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। पंड्या ने बेन शिकोंगो के ओवर की चौथी बॉल पर छक्का लगाया और साझेदारी को 50 पार पहुंचा दिया है। उन्होंने ओवर की आखिरी दो बॉल पर चौके लगाए। इस ओवर से 16 रन आए।
02:45 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
शिवम दुबे ने लगाया 107 मीटर का छक्का
15वें ओवर की पहली बॉल पर शिवम दुबे ने बर्नार्ड शोल्ट्ज की बॉल पर 107 मीटर का छक्का लगाया है। इसी ओवर की तीसरी बॉल पर हार्दिक पंड्या ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर छक्का मारा। इस ओवर से 24 रन आए।
02:43 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
नामीबिया के कप्तान के ऊपर गिरे पंड्या
12वें ओवर की आखिरी बॉल पर हार्दिक पंड्या नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस के ऊपर गिर गए हैं।
02:35 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
18 बॉल बाद बाउंड्री, पंड्या ने 88 मीटर का छक्का लगाया
13वें ओवर की चौथी बॉल पर हार्दिक पंड्या ने 88 मीटर का छक्का लगाया। यहां भारतीय पारी का 18 बॉल के बाद बाउंड्री आई है। बर्नार्ड शोल्ट्ज के इस ओवर से 10 रन आए हैं।
02:31 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
तिलक वर्मा आउट, नामीबिया के कप्तान को दूसरा विकेट
तिलक वर्मा का विकेट सेलिब्रेट करते नामीबियाई खिलाड़ी।
12वें ओवर की 5वीं बॉल पर भारत ने चौथा विकेट गंवाया। यहां तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेरार्ड इरास्मस ने जेजे स्मिट के हाथों कैच कराया। उन्हें दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने ईशान किशन (24 गेंद पर 61 रन) को भी आउट किया।
02:25 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
कप्तान सूर्यकुमार 12 रन बनाकर आउट

सूर्या को नामीबिया के विकेटकीपर जैन ग्रीन ने स्टंपिंग किया।
11वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नामीबिया के विकेटकीपर जैन ग्रीन ने बर्नार्ड शोल्ट्ज की बॉल पर स्टंपिंग की। शोल्ट्ज ने इस ओवर में 2 रन ही दिए।
02:14 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ईशान किशन 24 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट

8वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर ईशान किशन 24 गेंद पर 61 रन बनाकर कैच आउट हो गए। उन्हें उन्हें जेरार्ड इरास्मस को बेन शिकोंगो के हाथों कैच कराया। इस ओवर से महज एक रन आया। इसी के साथ भारत का स्कोर 105/2 हो गया।

02:09 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
तिलक वर्मा का कैच ड्रॉप हुआ, भारत 100 पार
7वें ओवर में तिलक वर्मा को जीवनदान मिला। बेन शिकोंगो की तीसरी बॉल पर पॉइंट पर उनका कैच ड्रॉप हो गया। यहां तिलक 16 रन पर खेल रहे थे।
इसी ओवर में ईशान किशन के चौके के साथ भारतीय टीम का स्कोर 100 पार हो गया।
02:04 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत की विस्फोटक शुरुआत, ईशान-तिलक में फिफ्टी पार्टनरशिप

टॉस हार कर बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने विस्फोटक शुरुआत की है। टीम ने शुरुआत 6 ओवर में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं।
ईशान-तिलक नाबाद है। ईशान ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के और एक चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 20 बॉल पर हाफ सेंचुरी लगाई। सैमसन 22 रन बनाकर आउट हुए।
01:58 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ईशान किशन ने बल्ला बदला
5वें ओवर के बाद भारतीय ओपनर ईशान किशन ने बैट चेंज किया है। उन्होंने ड्रेसिंग रूम से दूसरा बल्ला मगाया और स्मिट की बॉल पर स्वीप करके छक्का लगाया
01:54 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 50 पार, ईशान-तिलक नाबाद
5वें ओवर में भारत ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। तिलक वर्मा ने रूबन ट्रम्पलमैन की तीसरी बॉल पर फाइन लेग पर चौका लगाकर टीम को 50 पार पहुंचाया।
01:47 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ईशान ने लगातार दो चौके लगाए, LBW होने से भी बचे

ईशान किशन ने रिव्यू लेकर LBW होने से बचे।
तीसरे ओवर में भारत ने अपना रन रेट कायम रख है। ईशान किशन ने जेजे स्मिट की चौथी और 5वीं बॉल पर चौके लगाए। हालांकि, स्मिट की आखिरी बॉल उनके पैड पर लगी। वे रिव्यू लेकर LBW होने से बच गए।
01:42 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सैमसन ने दूसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए

भारतीय ओपनर्स ने 25 रन की साझेदारी की।
भारतीय पारी के दूसरे ओवर में संजू सैमसन ने बेन शिकोंगो की बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए। वे शिकोंगो के ओवर की आखिरी बॉल पर लौरेन स्टीनकैंप को कैच थमा बैठे। सैमसन ने 22 रन बनाए।
01:37 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पहले ओवर में 8 रन बने, सैमसन ने छक्का लगाया
भारतीय पारी के पहले ओवर में 8 रन बने हैं। संजू सैमसन ने रूबन ट्रम्पलमैन की आखिरी बॉल पर छक्का लगाया। बाकी के रन सिंगल के जरिए आए।
01:30 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
3 पॉइंट्स में पॉइंट्स टेबल का हाल जानिए
- भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा।
- आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है।
- नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है।
01:28 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
दोनों टीमें 5 साल बाद आपस में मैच खेल रहीं
दोनों टीमें 5 साल बाद टी-20 इंटरनेशनल में भिड़ेंगी। इससे पहले 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में सामना हुआ था।
01:27 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सभी खिलाड़ी राष्ट्रगान के मैदान पर पहुंचे
दोनों अंपायर मैदान में पहुंचे। दोनों टीम भी नेशनल एंथम के लिए खड़ी हुई।
01:20 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत की प्लेइंग-11 देखिए
01:12 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत ने दो बदलाव किए, अभिषेक-सिराज नहीं खेल रहे
भारतीय टीम ने भी पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज नहीं खेल रहे हैं। संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। नामीबिया की टीम भी दो बदलाव के साथ उतरी है।
01:10 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
नामीबिया ने टॉस ने जीतकर गेंदबाजी चुनी है
नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। (फोटो- BCCI)
12:57 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
नामीबिया ने अब तक 4 मैच जीते, 11 हारे

12:55 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
श्रीलंका को हरा चुका है नामीबिया

नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में 16 मुकाबले खेले हैं। 4 में टीम को जीत और 11 में हार मिली। एक मैच टाई भी रहा।
2022 में टीम श्रीलंका को भी हरा चुकी है। वर्ल्ड कप में नामीबिया ने एक बार भारत का सामना भी किया, लेकिन 2021 में टीम को हार मिली थी।
12:50 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
कप्तान सूर्यकुमार यादव फॉर्म में

नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। ओपनर अभिषेक शर्मा बीमार हैं, उनका आज के मैच में खेलना मुश्किल है। अभिषेक की जगह विकेटकीपर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। वहीं, ईशान किशन भी बुधवार को प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे।
अब देखना होगा उनकी चोट कितनी गंभीर है और वे आज खेलते हैं या नहीं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव अमेरिका के खिलाफ 84 रन बनाकर अपना फॉर्म साबित कर चुके हैं।
USA के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किए थे। तब अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले थे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी से रिकवर होने के बाद आज वापसी करेंगे। ऐसे में अर्शदीप या सिराज में से किसी एक गेंदबाज को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
12:46 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अभिषेक टीम से जुड़े, लेकिन वॉर्मअप नहीं कर रहे
अभिषेक इस समय मैदान पर तो नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने पैड नहीं पहन रखे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आज संजू सैमसन, ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे? उन्हें हाल ही में पेट में इंन्फेक्सन हुआ था।
12:43 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर फैंस का उत्साह देखिए
12:37 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
नामीबिया पहला मैच जीत नहीं सकी

नामीबिया को अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम आज भी हार गई तो उनका सुपर-8 में एंट्री करना मुश्किल हो जाएगा।
पहले मुकाबले में नामीबिया के लिए जैन निकोल लोफ्टी-ईटन ने 42 रन बनाए थे। उन्होंने एक विकेट भी लिया था। लेफ्ट आर्म स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज भी एक विकेट लेने में सफल रहे थे।
12:31 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मैच से पहले BCCI की पोस्ट देखिए
12:27 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली की पिच पर बड़े स्कोर की उम्मीद
अरुण जेटली स्टेडियम में ही नामीबिया ने अपना मैच खेला था। टीम 156 रन ही बना पाई थी, नीदरलैंड ने 18 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया था। दिल्ली में आज भी बैटिंग पिच ही मिलेगी, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है।
12:26 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली की वेदर रिपोर्ट, बारिश के आसार नहीं
दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 12 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिन में धूप के कारण गर्मी थी। मैदान पर ओस का असर देखने को मिलेगा।
12:25 PM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
VIDEO में IND Vs NAM मैच का प्रीव्यू देखिए
[ad_2]
टी-20 वर्ल्डकप-अर्शदीप ने भारत को पहला विकेट दिलाया: जैन फ्रायलिंक 22 रन बनाकर आउट; नामीबिया 210 रन चेज कर रहा


