in

टिकटॉक वेबसाइट भारत में 5 साल बाद अनब्लॉक: होमपेज तक एक्सेस, शॉपिंग साइट अलीएक्सप्रेस और शीन भी शुरू; इन पर 2020 से बैन था Today Tech News

टिकटॉक वेबसाइट भारत में 5 साल बाद अनब्लॉक:  होमपेज तक एक्सेस, शॉपिंग साइट अलीएक्सप्रेस और शीन भी शुरू; इन पर 2020 से बैन था Today Tech News

[ad_1]

नई दिल्ली32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत सरकार ने 2020 में चीन के 59 एप पर बैन लगाया था।

चाइनीज शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) की वेबसाइट शुक्रवार शाम से भारत में 5 साल बाद अनब्लॉक हुई। साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट अलीएक्सप्रेस (Aliexpress) और शीन (Shein) का वेब पेज भी ओपन हो रहा है। साल 2020 में भारत-चीन के बीच रिश्तों में तनाव के चलते इन पर बैन लगा था।

यूजर्स मोबाइल और लैपटॉप पर अभी इन प्लेटफॉर्म्स की वेबसाइट का सिर्फ होम पेज एक्सेस कर पा रहे हैं। वहीं, टिकटॉक और अलीएक्सप्रेस का एप अभी भी गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर अवेलेबल नहीं है। यानी एप अभी भी ब्लॉक्ड हैं। वहीं, शीन का एप इन्सटॉल किया जा सकता है।

तीनों प्लेटफॉर्म्स की वेबसाइट्स का होम पेज लाइव हो गया है।

तीनों प्लेटफॉर्म्स की वेबसाइट्स का होम पेज लाइव हो गया है।

टिकटॉक एप गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर पर अवेलेबल नहीं है।

टिकटॉक एप गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर पर अवेलेबल नहीं है।

अलीएक्सप्रेस एप भी गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर पर अवेलेबल नहीं है।

अलीएक्सप्रेस एप भी गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर पर अवेलेबल नहीं है।

शीन का एप गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर दोनों पर अवेलेबल हो गया है।

शीन का एप गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर दोनों पर अवेलेबल हो गया है।

बैन हटाने की वजह फिलहाल पता नहीं

टिकटॉक या उसकी पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। न तो उन्होंने एप की वापसी की पुष्टि की है और न ही वेबसाइट खुलने की वजह बताई है।

यूजर्स के बीच सवाल ये भी है कि क्या सरकार ने बैन हटाया है? लेकिन अभी तक इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मिनिस्ट्री की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है।

भारत में 500 से ज्यादा चाइनीज एप्स पर बैन

भारत में जून 2020 में टिकटॉक एप को बैन कर दिया गया था। भारत सरकार का कहना था कि ये एप्स यूजर्स का डेटा चीनी सरकार के साथ शेयर कर सकते हैं, जो देश की सॉवरेन्टी और सिक्योरिटी के लिए खतरा है।

गलवान वैली में भारत-चीन सीमा पर सैन्य झड़प के बाद सरकार ने टिकटॉक सहित 59 चीनी एप्स पर बैन लगाया था। बैन से कुछ महीने पहले, भारत ने चाइनीज कंपनियों के निवेश पर भी प्रतिबंध लगाया था। भारत में अब तक 500 से ज्यादा चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लग चुका है।

ये 59 चाइनीज एप्स भारत में बैन

एप कैटेगरी

बैन किए गए चीनी एप

एंटरटेनमेंट वीडियो-म्यूजिक एप्स

1. TikTok

2. Likee

3. Kwai

4. QQ Music

सोशल मीडिया एप्स

5. Helo

6. SHAREit

7. Mi Community

8. Weibo

चैट – डेटिंग एप्स

9. WeChat

10. We Meet

11. Vmate

वेब ब्रॉउजर एप्स

12. UC Browser

13. CM Browers

14. APUS Browser

15. DU Browser

यूटिलिटी एप्स

16. Parallel Space

17.BeautyPlus

18. Xender

19.Cam Scanner

20. Baidu map

21. Baidu Translate

22.DU battery saver

23.DU Cleaner

24.DU Privacy

25.DU Recorder

26. YouCam makeup

27. Virus Cleaner

28. WeSync

29. ES File Explorer

30. Vault- Hide

31. Cache Cleaner DU App studio

32.Clean Master – Cheetah Mobile

33. QQ Security Center

34. QQ International

35. QQ Launcher

36. QQ Mail

37. Mail Master

गेमिंग एप्स

38. Clash of Kings

39. Hago Play With New Friends

40. Mobile Legends

-कॉमर्स एप्स

41. ClubFactory

42. SHEIN

43. ROMWE

वीडियो -लाइव स्ट्रीमिंग और एडिटिंग एप्स

44. Bigo Live

45. Vigo Video

46. Mi Video Call – Xiaomi

47. Viva Video – QU Video Inc

48. New Video Status

49. QQ Player

50. U Video

51. V fly Status Video

न्यूज एग्रीगैटर

52. UC News

53.Newsdog

54. QQ Newsfeed

फोटो एडिटिंग

55. Meitu

56.SelfieCity

57. Wonder Camera

58. Photo Wonder

59. Sweet Selfie

टिकटॉप पर पोर्नोग्राफी को बढ़ावा देने के आरोप चाइनीज कंपनी के वीडियो एप टिकटॉप पर पोर्नोग्राफी को बढ़ावा देने के आरोप थे। इसके अलावा उस पर भारतीयों का डेटा चोरी करने के आरोप का भी सामना करना पड़ा था। सबसे पहले मद्रास हाईकोर्ट ने इस पर बैन लगाया था। हाईकोर्ट से बैन होने के बाद बाइटडांस ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। उसने भी मद्रास हाईकोर्ट का ऑर्डर बहाल रखा था।

पेरेंट कंपनी को रोजाना 3.50 करोड़ रुपए का नुकसान भारत में बैन की वजह से इसकी पेरेंट कंपनी बाइटडांस को रोज 5 लाख डॉलर (3.50 करोड़ रुपए) का नुकसान हो रहा है। मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया था कि टिकटॉक की डाउनलोडिंग पर रोक लगाई जाए, इससे पोर्नोग्राफी को बढ़ावा मिल रहा है।

इसके बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एपल को गूगल को अपने ऑनलाइन स्टोर से टिकटॉक हटाने के लिए कहा था। दोनों कंपनियों ने एप हटा दिया। उस वक्त देश में टिकटॉक के 24 करोड़ यूजर थे।

टिकटॉक ने क्या कहा था बैन के वक्त टिकटॉक इंडिया के CEO निखिल गांधी ने कहा था- हम भारतीय कानून का पालन कर रहे हैं। हम भारतीय कानून के तहत डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा के नियमों का पालन कर रहे हैं।

हमने चीन समेत किसी भी विदेशी सरकार के साथ भारतीय यूजर्स की जानकारी शेयर नहीं की है। अगर भविष्य में भी हमसे अनुरोध किया जाता है तो हम ऐसा नहीं करेंगे। हम यूजर की निजता की अहमियत समझते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिका में टिकटॉक फिलहाल बैन नहीं: कंपनी ने सर्विस रिस्टोर की; ट्रम्प आज बैन को पोस्टपोन करने का आदेश जारी करेंगे

चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक (TikTok) पर फिलहाल अमेरिका में बैन नहीं लग रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प ने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले रविवार को अधिकारियों को टिकटॉक को और समय देने का आदेश दिया।

दरअसल यूएस की फेडरल कोर्ट ने टिकटॉक को 19 जनवरी तक अपनी पेरेंट कंपनी बाइटडांस की हिस्सेदारी बेचने के लिए कहा था। जिसके बाद रविवार को अमेरिका में अधिकतर यूजर्स के फोन में एप ने काम करना बंद कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

पाकिस्तान में टिकटॉक क्रिएटर की जहर देकर हत्या: शादी से इनकार करने पर मार डाला; मां-बेटी के 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी जिले में टिकटॉक क्रिएटर सुमीरा राजपूत की शनिवार को उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी 15 साल की बेटी ने दावा किया कि कुछ लोग सुमीरा पर जबरन शादी का दबाव बना रहे थे। जब सुमीरा ने इससे इनकार किया तो उन्हें जहरीली गोलियां देकर हत्या कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
टिकटॉक वेबसाइट भारत में 5 साल बाद अनब्लॉक: होमपेज तक एक्सेस, शॉपिंग साइट अलीएक्सप्रेस और शीन भी शुरू; इन पर 2020 से बैन था

बहुत रोमांटिक स्टाइल में मनाया 29वां बर्थडे, BF दिखाई एक्ट्रेस की सेलिब्रेशन की PICs, लिखी लंबी-चौड़ी कविता Latest Entertainment News

बहुत रोमांटिक स्टाइल में मनाया 29वां बर्थडे, BF दिखाई एक्ट्रेस की सेलिब्रेशन की PICs, लिखी लंबी-चौड़ी कविता Latest Entertainment News

Karnal News: ड्यूटी समय में मोबाइल फोन चलाना किया प्रतिबंधित Latest Haryana News

Karnal News: ड्यूटी समय में मोबाइल फोन चलाना किया प्रतिबंधित Latest Haryana News