{“_id”:”6958af50fae57542b501076a”,”slug”:”jail-warder-commits-suicide-in-sirsa-sukhdev-singh-video-call-to-his-son-before-suicide-2026-01-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जेल वार्डर ने की खुदकुशी: ‘मैंने तो माफ कर…’, मरने से पहले सुखदेव ने बेटे को की थी वीडियो कॉल; कही थी ये बात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सिरसा जेल उपाधीक्षक व लाइन ऑफिसर जेल वार्डर सुखदेव सिंह को काफी दिनों से तंग कर रहे थे। यह बात उन्होंने अपने परिवार में भी बताई थी। इस संबंध में उनके पिता दीप सिंह जेल उपाधीक्षक वरुण गोदारा की मां से भी मिले थे। परिजनों ने चिकित्सकों के बोर्ड से मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
Trending Videos
जसपाल ने बताया कि पिता दोनों अधिकारियों से काफी परेशान थे। वे हृदय रोगी थे और छह माह पहले ही उनके दो स्टेंट डाले गए थे। उन्होंने अपनी परेशानी दादा को बताई थी। इस पर करीब 10 दिन पहले वे फतेहाबाद में रह रहीं वरुण गोदारा की मां से मिलने गए थे।
उन्होंने उनसे कहा था कि बेटा हार्ट का पेशेंट है। रात में ड्यूटी से उसे काफी परेशानी होती है। आप अपने बेटे से कह देंगी तो उसकी ड्यूटी दिन में लग जाएगी। इससे उसे बड़ी राहत मिलेगी। इस पर वरुण गोदारा की मां ने कहा कि बंदा ही बंदे के काम आता है। मैं बेटे से बात करूंगी।
[ad_2]
जेल वार्डर ने की खुदकुशी: ‘मैंने तो माफ कर दिया था…’, मरने से पहले सुखदेव ने बेटे को की थी वीडियो कॉल; कही थी ये बात