जेठ की दोपहरी…पारा पहुंचा 47.2, 11 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड

ख़बर सुनें

हिसार। जिले में जून की गर्मी ने महीने के आरंभ में ही रिकार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को जिले का सर्वाधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 11 वर्षों में सर्वाधिक है। हालांकि जून माह में ओवरऑल रिकार्ड की बात करें तो वर्ष 1981 में 19 जून को जिले का अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
बता दें कि जिले में हर साल नौतपा के दिनों में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। मगर इस साल एक के बाद एक सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभों से हुई बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि नौतपा खत्म होने के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
12 दिनों में तापमान में 12 डिग्री की बढ़ोतरी –
पिछले 12 दिनों में जिले के दिन के तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नौतपा के पहले दिन 25 मई को जिले का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 6 जून को यह 47.2 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि नौतपा के आखिरी दिन 2 जून को जिले का तापमान 45.0 डिग्री था।
मई में टूटा था 24 साल का रिकार्ड –
पिछले दो माह से जिले में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। मई में भी जिले में गर्मी का 24 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा था। इससे पहले 24 वर्षों के दौरान मई में जिले में इतना ज्यादा तापमान दर्ज नहीं किया गया था। 15 मई को जिले के बालसमंद क्षेत्र में पारा 49.2 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं 28 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 11 वर्षों में अप्रैल में सर्वाधिक रहा।
पिछले 11 वर्षों के दौरान जून में सर्वाधिक तापमान –
वर्ष-तिथि-तापमान
2021-10 जून-45.0
2020-19 जून-44.2
2019-11 जून-46.4
2018-02 जून-46.0
2017-05 जून-46.6
2016-05 जून-45.0
2015-09 जून-45.2
2014-10 जून-47.1
2013-06 जून-45.7
2012-01 जून-46.7
2011-08 जून-45.1

.

What do you think?

अब नौ नहीं तीन माह के अंतराल में लगेगी बूस्टर डोज

झगड़े में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार