जीरकपुर में आठ मंजिला इमारत में आग: शॉर्ट सर्किट से लगी, दो घंटे में काबू पाया गया, पंचकूला समेत कई जगह से फायर टेंडर मंगवाए – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]


मोहाली के जीरकपुर में ढकोली स्थित पीर मुच्छल्ला इलाके में शुक्रवार सुबह एक आठ मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी । आग चौथी मंजिल से शुरू होकर आठवीं मंजिल तक फैल गई। दो घंटे में आग पर काबू पाया गया । पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुट गई है। पंचकूला और डेराबस्सी से बुलाए फायर टेंडर आग सुबह के समय लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए पंचकूला, जीरकपुर और डेराबस्सी से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सभी लोगों को बाहर निकाला गया आग लगने के दौरान इमारत में चल रहे होटल में ठहरे सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग से इमारत की कई मंजिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ्र

[ad_2]
जीरकपुर में आठ मंजिला इमारत में आग: शॉर्ट सर्किट से लगी, दो घंटे में काबू पाया गया, पंचकूला समेत कई जगह से फायर टेंडर मंगवाए – Mohali News