in

जीडीपी ग्रोथ तीसरी तिमाही में 6.2% रही: तुहिन कांत पांडे होंगे नए SEBI चीफ, 1996 के बाद पहली बार लगातार 5 महीने गिरा बाजार Business News & Hub

जीडीपी ग्रोथ तीसरी तिमाही में 6.2% रही:  तुहिन कांत पांडे होंगे नए SEBI चीफ, 1996 के बाद पहली बार लगातार 5 महीने गिरा बाजार Business News & Hub

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Business News Update; Share Market, Gold Silver Rate, Petrol Diesel, GDP, Sensex, Nifty

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर GDP से जुड़ी रही। वित्त वर्ष 2024-2025 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में GDP ग्रोथ 6.2% रही है। एक साल पहले की समान तिमाही (Q3 FY24) में ये 8.4% रही थी। वहीं केंद्र सरकार ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को अगला SEBI प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। तुहिन अगले 3 सालों के लिए इस पद पर रहेंगे। वे मौजूदा सेबी चीफ माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार आज शनिवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा।
  • गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाएंगे।
  • GST कलेक्शन का डेटा आएगा।
  • UPI ट्रांजैक्शन का डेटा रिलीज किया जाएगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. जीडीपी ग्रोथ तीसरी तिमाही में 6.2% रही: दूसरी तिमाही में ये 5.4% थी, 2024-2025 में 6.5% की दर से बढ़ने का अनुमान

वित्त वर्ष 2024-2025 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में GDP ग्रोथ 6.2% रही है। एक साल पहले की समान तिमाही (Q3 FY24) में ये 8.4% रही थी। शुक्रवार 28 फरवरी को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने ये डेटा जारी किया।

वित्त वर्ष 2024-2025 में इकोनॉमी के 6.5% की दर से बढ़ने का अनुमान है। इससे पहले जनवरी में जारी किए गए अनुमान में 2024-25 के लिए विकास दर 6.4% आंकी गई थी, जो 4 साल का निचला स्तर है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में GDP ग्रोथ रेट 8.2% थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

2. तुहिन कांत पांडे होंगे नए SEBI चीफ: 3 साल का कार्यकाल होगा; 28 फरवरी को रिटायर हो रहीं माधबी बुच की जगह लेंगे

केंद्र सरकार ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को अगला सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। तुहिन अगले 3 सालों के लिए इस पद पर रहेंगे। वे मौजूदा सेबी चीफ माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे। जो 28 फरवरी को रिटायर हो रही हैं।

तुहिन कांत पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे मोदी 3.0 सरकार में भारत के सबसे व्यस्त सचिवों में से एक हैं। वे फिलहाल केंद्र सरकार में चार महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे हैं। उन्हें 7 सितंबर 2024 को वित्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

3. 1996 के बाद पहली बार लगातार 5 महीने गिरा बाजार: ऑटो-FMCG में 20% से ज्यादा की गिरावट, चीनी बाजार में इन्वेस्ट कर रहे विदेशी निवेशक

आज यानी 28 फरवरी को सेंसेक्स 1414 अंकों (1.90%) गिरकर 73,198 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 420 अंक (1.86%) गिरकर 22,124 के स्तर पर बंद हुआ। अक्टूबर 2024 से, निफ्टी हर महीने गिरावट में बंद हुआ है। ये 5 महीने में 12% गिर चुका है।

1996 के बाद यह पहली बार है कि बाजार में लगातार पांच महीने गिरावट आई है। इससे पहले 1996 में जुलाई से लेकर नवंबर महीने के बीच बाजार में लगातार 5 महीने गिरावट दर्ज की गई थी। इन 5 महीनों के दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स 26% गिरा था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

4. गोल्ड ₹1,537 गिरकर ₹84,056 पर: सोना 10 दिन में ₹2,677 सस्ता हुआ; चांदी ₹1,568 सस्ती होकर ₹93,480 किलो पर

सोने-चांदी के दाम में 28 फरवरी (शुक्रवार) को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,537 रुपए गिरकर 84,056 रुपए पर आ गया है। कल सोने का दाम 85,593 रुपए पर था। वहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से अब तक 2,677 रुपए गिरा है। 19 फरवरी को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 1,568 रुपए गिरकर 93,480 रुपए प्रति किलो पर आ गई। कल चांदी का भाव 95,048 रुपए किलो था। चांदी भी अपने हाई से अब तक 5,671 रुपए सस्ती हो गई है। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

5. सेंसेक्स 1414 अंक गिरकर 73,198 पर बंद: निफ्टी 420 अंक नीचे 22,124 पर आया; निवेशकों की वेल्थ 8.95 लाख करोड़ रुपए घटी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (28 फरवरी) को सेंसेक्स में 1414 अंकों (1.90%) की गिरावट रही। ये 73,198 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 420 अंक (1.86%) गिरकर 22,124 के स्तर पर बंद हुआ।

BSE स्मॉल कैप में 1,028 अंक (2.33%) की गिरावट रही, यह 43,082 के स्तर पर बंद हुआ। मिड कैप में भी 853 अंक (2.16%) की गिरावट रही, ये 38,592 के स्तर पर बंद हुआ।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

6. PF अकाउंट में जमा पर 8.25% ब्याज: ₹1 लाख डिपॉजिट पर ₹8,250 ब्याज मिलेगा, दो साल में पहली बार कोई बदलाव नहीं

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए PF अकाउंट में जमा राशि पर मिलने वाला इंटरेस्ट रेट 8.25% बरकरार रखा गया है। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने शुक्रवार (28 फरवरी) को मीटिंग में ये फैसला लिया है। इससे पहले वित्त-वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर को 8.15% से 0.10% बढ़ाकर 8.25% किया गया था। वहीं 2022-23 में 8.10% से 0.05% बढ़ाकर 8.15% किया गया था।

8.25% ब्याज दर के हिसाब से अगर आपके EPF अकाउंट में 1 लाख रुपए जमा हैं, तो इस पर साल में 8,250 रुपए का ब्याज मिलेगा। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सरकार ने PF पर ब्याज दर को घटाकर 8.10% कर दिया था, जो 43 साल का सबसे निचला स्तर था। देश के करीब 7 करोड़ कर्मचारी PF के दायरे में आते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

[ad_2]
जीडीपी ग्रोथ तीसरी तिमाही में 6.2% रही: तुहिन कांत पांडे होंगे नए SEBI चीफ, 1996 के बाद पहली बार लगातार 5 महीने गिरा बाजार

VIDEO : दादरी में रिले दौड़ में तन्नु की टीम बनी विजेता  Latest Haryana News

VIDEO : दादरी में रिले दौड़ में तन्नु की टीम बनी विजेता Latest Haryana News

Hisar News: प्रणव, सीरत और जतिन का कचरा प्रबंधन का मॉडल रहा प्रथम  Latest Haryana News

Hisar News: प्रणव, सीरत और जतिन का कचरा प्रबंधन का मॉडल रहा प्रथम Latest Haryana News