{“_id”:”68f8d201219a723e2b0e8855″,”slug”:”video-congress-march-in-jind-2025-10-22″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जींद: सबको साथ लेकर चलती है कांग्रेस, भाजपा आपस में करती है तोड़ने की राजनीति: बृजेंद्र सिंह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सद्भाव का संदेश लेकर पूरे प्रदेश में पद यात्रा पर निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह बुधवार को गृह क्षेत्र उचाना हलके में पहुंचे। सुबह थुआ गांव से पद यात्रा शुरू की गई। इसमें ग्रामीण, महिला व युवाओं की भीड़ का साथ जरूर मिला, लेकिन किसी नेता का नहीं।
बृजेंद्र सिंह ने थुआ गांव में कहा कि प्रदेश का मतदाता भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को राज सौंपना चाहता था। भाजपा दो चीजों की वजह से सत्ता में आई। भाजपा का एजेंडा था भाईचारे में दरार डाल कर उसको तोड़ने का। उसमें वह कामयाब इसलिए हुए क्योंकि कांग्रेस का संगठन नहीं था। संगठन नहीं होने के कारण जमीनी स्तर पर मुकाबला नहीं हो पाया। भाजपा का एजेंडा भाईचारा खराब करने का रहा है। उन्होंने कहा कि वोट कोई व्यक्ति अपने दिमाग से दे यह उसकी मर्जी है। यात्रा का उद्देश्य है कि समाज में दरार न पड़े। सदभाव का संदेश लेकर पूरे प्रदेश में जाएंगे। कांग्रेस इस यात्रा से मजबूत होगी। कांग्रेस का अब संगठन बनना शुरू हो गया है। प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष बन चुके है। हरियाणा में बेशक सत्ता में भाजपा हो, लेकिन सबसे मजबूत दल आज भी कांग्रेस है। कांग्रेस हमेशा सबको साथ लेकर चलती है।
पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा के राज में हरियाणा नंबर वन पर पहुंच गया है। आज युवा विदेशों में गैर कानूनी तरीके से पलायन कर रहा है। हर मोर्चा पर आज सरकार फेल है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। किसानों को फसल का एमएसपी देने के दावे भाजपा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत है कि किसानों को अपनी फसल कम दामों पर बेचनी पड़ रही है। खेती, किसान के लिए भाजपा नेता बात करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करते है।