जींद में महिलाओं ने किया विरोध: झमोला गांव में घर के बाहर लगाए जा रहे थे मीटर, बैरंग लौटा प्रशासन – Julana News Latest Haryana News

[ad_1]

जींद के गांव झमोला में विरोध करते हुए महिलाएं।

हरियाणा के जींद जिला के जुलाना क्षेत्र की झमोला गांव में महिलाओं ने घर के बाहर मीटर लगाने का विरोध किया। सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। महिलाओं ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर घर के बाहर मीटर नहीं लगाने देंगे।

.

बिजली निगम के कर्मचारी व पुलिस प्रशासन शुक्रवार को झमोला गांव में घर के बाहर मीटर लगाने के लिए पहुंचा था। ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया और महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। महिलाओं के विरोध पर प्रशासन को बैरंग लौटना पड़ा।

[ad_2]

Source link