[ad_1]
मंगलवार शाम को हुई बारिश ने गर्मी तथा धूल भरी हवा से निजात दिलवाने का काम किया है। बारिश के चलते मौसम भी सुहावना हो गया। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव जरूर हुआ। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 28 प्रतिशत तक हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। जींद में शाम को पांच बजे तक 8.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
[ad_2]


