जींद: पंजाब रोडवेज कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन haryanacircle.com

[ad_1]


पंजाब रोडवेज की चली रही हड़ताल के समर्थन में रोडवेज कर्मियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। डिपो प्रधान राममेहर रेढू और अनिल गौतम ने कहा कि पंजाब सरकार रोडवेज यूनियन के नेताओं से बात करे और मुकदमे रद्द करते हुए समस्याओ का बातचीत के माध्यम से समाधान करे। पंजाब सरकार जो किलोमीटर स्कीम को रोडवेज मे लाना चाहती है उसे वापस ले और रोडवेज कर्मचारियो के रोके गए भुगतान जारी करे। 10 हजार नई सरकारी बसें शामिल करते हुए पक्की भर्ती करे। उन्होंने बताया कि किलोमीटर स्कीम की बसें हरियाणा में फेल हो चुकी है, जिसे जनता ने नकार दिया है और परिवहन विभाग को भी आर्थिक रूप से बहुत महंगी पर रही हैं। पंजाब सरकार जल्द से जल्द पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करे अन्यथा जींद डिपो के कर्मचारी भी आंदोलन में जाने को मजबूर होंगे।
सांझा मोर्चा के राज्य नेता अनूप लाठर, बलराज देशवाल और संदीप रंगा ने कहा कि पंजाब सरकार की दमनकारी नीतियों की हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी निंदा करते हैं और हरियाणा रोडवेज के सभी कर्मचारी पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों के साथ हैं। यदि पंजाब सरकार जल्दी ही समस्याओं और मांगों का समाधान नहीं करती है तो हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा शीघ्र ही बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा।

[ad_2]