जींद: जुलाना बीडीपीओ कार्यालय पर मनरेगा मजदूरों का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी haryanacircle.com

[ad_1]


बीडीपीओ कार्यालय में मनरेगा के मजदूरों की काम की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मजदूरों ने कहा कि उन्हें मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार नहीं मिल रहा है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। धरने की अध्यक्षता वजीर नंदगढ़ ने की तथा संचालन सुरेश कुमार ने किया। धरने को संबोधित करते हुए मनरेगा मेट एवं मजदूर यूनियन हरियाणा के सदस्यों ने कहा कि मजदूर काम मांग रहे हैं लेकिन सरकार और खंड अधिकारी काम नहीं दे रहे। मजदूरों को काम की मांग करते एक माह हो चुका है। कानून के मुताबिक 15 दिन के अंदर अंदर काम मिल जाना चाहिए था लेकिन आज तक ना काम मिला और ना ही बेरोजगारी भत्ता दिया गया। मजदूरों को काम बंद होने का हवाला दिया जा रहा है। कुछ गांवों में काम चल रहा है लेकिन नंदगढ़ गांव में बार बार गुहार लगाने के बाद भी मजदूरों को काम नही मिल रहा है। मजदूरों ने चेतावनी दी कि सभी गांवों में काम दिया जाए अन्यथा ये धरना जारी रहेगा तथा अगले मंगवार को बीडीपीओ दफ्तर का घेराव किया जाएगा।

[ad_2]