जींद: जिला स्तरीय अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ समापन haryanacircle.com

[ad_1]


अर्जुन स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि हार-जीत खेल में एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। हार मिलने पर खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए। खिलाड़ी को चाहिए कि वह अपनी कमियों को पहचान कर उन्हें दूर करें और आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे खेल में लड़कियां भी आगे आ रही हैं, जो भविष्य के लिए अच्छे संकते हैं। अभिभावक लड़कियों को भी लड़कों के समान पढ़ाई और खेलकूद के अवसर प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में आज लड़कियां खेल के दम पर सरकारी विभागों में ऊंचे पदों पर आसीन हैं।

जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि बुधवार को हुई प्रतियोगिता के समापन पर बराड़ खेड़ा निवासी टिंकू को ग्रीको रोमन स्टाइल में जिला केसरी चुना गया। वहीं जींद निवासी प्रदीप फ्री स्टाइल कैटेगरी में जिला केसरी बने।

[ad_2]