[ad_1]
उचाना के कहसून गांव में शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व उचाना विधायक देवेन्द्र चतरभूज अत्री ने किया। यात्रा गांव की मुख्य गली से शुरू हुई।
इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता, सेवानिवृत अधिकारी और उचाना के आसपास के गांवों से लोग शामिल हुए। यात्रा में भारत माता की जय, वन्देमातरम् और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगे।
विधायक अत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने पूरी दुनिया को अपना साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तीनों सेनाओं का नाम पूरे विश्व में गूंज रहा है। पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर लिया है।
कार्यक्रम में चरखी दादरी के शहीद लांसनायक मनोज फोगाट को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। विधायक ने कहा कि देश के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद मनोज के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है।
[ad_2]



