जींद: एससी-बीसी समाज 15 मार्च को बनाएगा जिला स्तरीय सांझा संगठन haryanacircle.com

[ad_1]

एससी एसटी बीसी व अल्पसंख्यक समाज का बैरागी धर्मशाला में 15 मार्च को जिला स्तरीय संयुक्त संगठन बनाया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए जिला के उक्त वर्गों की महिलाओं एवं युवाओं समेत पंचायती राज संस्थाओं, शहरी निकायों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है।
यह चर्चा मंगलवार को बैरागी धर्मशाला में आयोजित बैठक में की गई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा ने की। इसमें विशेष तौर पर एजेंडा रविंद्र शास्त्री ने रखा। उन्होंने बताया कि संगठन निस्वार्थ भाव से काम करने वाले योग्य,अनुशासित, कर्मठ और लगनशील एवं सक्रिय लोगों को ही वरियता के साथ जगह दी जाएगी। उन्होंने जिला के समस्त बीसी ए व बी, एससी ए व बी, एसटी तथा अल्पसंख्यक समाज के लोगों से आह्वान किया कि संगठन बनाने में पूर्ण सहयोग के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। बैठक में विधायिका, न्यायपालिका एवं कार्यपालिका समेत सभी क्षेत्रों में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी अथवा प्रतिनिधित्व तथा आरक्षण का प्रावधान करने तथा जिला स्तरीय संयुक्त मजबूत संगठन बनाने बारे मंथन किया गया। बैठक में सभी वक्ताओं ने एकता का परिचय देते हुए समय की मांग के अनुसार जिला स्तरीय सांझा संगठन बनाने के लिए अपने-अपने बहुमूल्य विचार एवं सुझाव दिए ताकि बीसी एससी समाज का उत्थान एवं कल्याण संभव हो सके। इस बैठक में अधिवक्ता सुनीलराज बामनिया, स्टेट शिक्षक अवार्डी सूरजभान अलेवा, रामजीलाल कश्यप, सुरेश दिनोदिया,अशोक कुमार जांगड़ा, सुधीर शास्त्री, महावीर दहिया, प्रो. कृष्ण नंदगढ़, बैरागी सभा के महासचिव राजबीर डागर, उपप्रधान सौरभ बैरागी, फूलसिंह, श्रीरागखेड़ा के पूर्व सरपंच राजकुमार, रजाना के पूर्व सरपंच कर्ण सिंह बैरागी, जगदीश यादव, गंगाराम सैनी, डाॅ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के उपप्रधान महेंद्रपाल बिबियान, रोशनलाल दुग्गल, देवीदास वाल्मीकि मौजूद रहे।

[ad_2]