जिले में कोरोना का एक नया मरीज मिला, 18 मामले सक्रिय

ख़बर सुनें

फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को कोरोना का एक और केस सामने आया है। यह केस फतेहाबाद शहर से मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 239 लोगों के रैपिड एंटीजन सैंपल लिए गए। इनमें से एक केस पॉजिटिव मिला है। मरीज को होम आइसोलेट किया गया है।
बता दें कि जिले में कोरोना के एक्टिव केस अब बढ़कर 18 हो गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज को अस्पताल में दाखिल नहीं करना पड़ा है। सभी को घर पर ही उपचार दिया गया है। फतेहाबाद जिले में अब तक कोरोना के 20 हजार 76 केस मिल चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.43 फीसदी है। उप सिविल सर्जन डॉ. शरद तुली ने बताया कि एक और केस आया है। सभी मरीज होम आइसोलेट हैं। संवाद

.

What do you think?

PSEB Class 10th Result 2022: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें- चेक करने का तरीका

दो किलो 600 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार