in

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती : डॉ. मनीषा Latest Haryana News

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती : डॉ. मनीषा  Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Thu, 14 Aug 2025 01:15 AM IST


कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील धानक के साथ डॉ. मनीषा सांगवान।



चरखी दादरी। कांग्रेस वरिष्ठ नेता डॉ. मनीषा सांगवान ने कहा कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मेहनती और योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान दिया है, जिससे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा।

loader

Trending Videos

उन्होंने संगठन निर्माण की शुरुआत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। मनीषा सांगवान ने कहा कि संगठन विस्तार के साथ कार्यकर्ता धरातल पर एकजुट होकर काम करेंगे और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में पार्टी ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। पार्टी ने ओबीसी और एससी वर्ग को अग्रणी रख सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने चरखी दादरी से नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील धानक को बधाई देते हुए कहा कि वे निरंतर पार्टी के लिए वर्षों से काम कर रहे हैं। सुशील धानक एक निष्ठावान व्यक्तित्व के धनी हैं। भारत जोड़ो यात्रा में भी उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए रणनीति के साथ धरातल पर काम किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।

[ad_2]
जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती : डॉ. मनीषा

फतेहाबाद के टोहाना में शनिवार को प्रदर्शन करेंगे मनरेगा मजदूर, बैठक में लिया फैसला  Haryana Circle News

फतेहाबाद के टोहाना में शनिवार को प्रदर्शन करेंगे मनरेगा मजदूर, बैठक में लिया फैसला Haryana Circle News

शरदकालीन गन्ने के बिजाई के लिए अक्टूबर माह का पहला पखवाडा उपयुक्त : डॉ. सिंह Latest Haryana News

शरदकालीन गन्ने के बिजाई के लिए अक्टूबर माह का पहला पखवाडा उपयुक्त : डॉ. सिंह Latest Haryana News