जालंधर में NRI महिला को जान से मारने की धमकी: ​​​​​​​फोन कर आरोपी बोले-7 दिन में सातों केस वापस लो, वरना डिब्बे में विदेश भेजेंगे – Jalandhar News Today World News

[ad_1]

पंजाब के जालंधर में इंग्लैंड निवासी एक महिला को जान से मारने की धमकी मिली है। इसे लेकर जालंधर सिटी पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर-6 में एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि मामला अज्ञात लोगों पर दर्ज किया गया है।

.

NRI महिला को फोन कर कहा गया कि तुम अपना केस वापस ले लो, वरना तुम डिब्बे (ताबूत) में विदेश जाओगी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, और आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

7 दिन में केस वापस लेने की दी धमकी

जालंधर की रहने वाली NRI महिला ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि 24 अगस्त को उसके UK के नंबर पर उसे धमकी भरा कॉल आया था। जिसमें आरोपी ने कहा था कि तुम्हारे पास सिर्फ 7 दिन हैं, कोर्ट में चल रहे सातों केस को जल्द से जल्द वापस ले लो। वरना डिब्बे में विदेश लौटोगी। तुमसे पहले तुम्हारे परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। इसलिए सभी केस वापस ले लो।

कॉल आने के बाद पीड़ित ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में टेक्निकल ढंग से जांच कर रही है। जिससे पता चल सके कि उक्त कॉल कहां से जनरेट हुआ था।

पीड़िता बोली- परिवार के साथ चल रहा प्रॉपर्टी का विवाद

जालंधर के पॉश एरिया की रहने वाली NRI महिला ने कहा कि उसकी उम्र करीब 45 साल है और उसे दो बच्चे हैं। दोनों फिलहाल इंग्लैंड रहते हैं और वह खुद भी इंग्लैंड की निवासी है। चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में उसका अपना घर था। फिलहाल वह जालंधर में रह रही है।

NRI महिला ने बताया कि उसके माता पिता और बहन जीजा के साथ उसका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। चंडीगढ़ स्थित उसकी पुश्तैनी कोठी को उसके परिवार द्वारा उसे बिना बताए बेच दिया गया। ऐसे करीब 7 केस उसके कोर्ट में चल रहे हैं। जब पीड़िता ने अपने हिस्से की बात कही तो परिवार के साथ उसका विवाद शुरू हो गया। ऐसे में अब पीड़िता अपने हिस्से के लिए केस लड़ रही है।

[ad_2]
जालंधर में NRI महिला को जान से मारने की धमकी: ​​​​​​​फोन कर आरोपी बोले-7 दिन में सातों केस वापस लो, वरना डिब्बे में विदेश भेजेंगे – Jalandhar News