जालंधर में होटल पार्क प्लाजा के आगे का हिस्सा तोड़ा: कॉर्पोरेशन टीम की BJP-कांग्रेस नेताओं से बहस, अंगुराल-रिंकू समेत कई हिरासत में – Jalandhar News Chandigarh News Updates

[ad_1]


जालंधर में होटल पार्क प्लाजा को गिराने के लिए म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की टीम ने जेसीबी मशीन चला दी। होटल के आगे की दीवार मशीन से गिराई गई। इसके बाद आगे के पूरे निर्माण को तोड़ने का काम जारी रहा। निर्माण को गिराने की सूचना पर कांग्रेस नेता राजेंद्र बेरी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कॉर्पोरेशन की टीम के साथ बहसबाजी के बाद हंगामा हो गया। कॉर्पोरेशन की टीम और कांग्रेस वर्करों के बीच बहस के बाद कुछ देर के लिए कार्रवाई रोक दी गई। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने धरना लगा दिया। वहीं, पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए धरना हटाया और भाजपा नेता शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू को हिरासत में लिया। बता दें कि पंजाब के एक मीडिया समूह के इस होटल पर 1 महीने से कार्रवाई चल रही है। सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई को लेकर मालिक कोर्ट गए थे, जहां से स्टे मिला था। जबकि, पुलिस का कहना है कि मालिकों को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली, इसलिए यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। जानकारी के अनुसार, होटल पर पहले प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने होटल को लेकर कार्रवाई भी की गई थी। प्रशासन की कार्रवाई को चुनौती देते हुए मीडिया समूह ने कोर्ट का रुख किया था और कोर्ट से स्टे लिया था। कोर्ट की कार्रवाई के बाद आज प्रशासन की ओर से होटल की दीवार पर डिच मशीन चलाकर उसे गिरा दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रशासन की कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश भी की गई। इसके बाद विरोध जताते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने धरना लगा दिया। इस मामले को लेकर घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हिरासत में लेने के 2 PHOTOS… छज्जे और दो पिल्लर पर मशीन चलाई सिविल लाइंस स्थित होटल पार्क प्लाजा के खिलाफ नगर निगम प्रशासन और होटल मालिकों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही थी। कोर्ट से आर्डर आते ही शाम साढ़े 6 बजे के करीब नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच जेसीबी मशीनें और पुलिस लेकर पहुंच गई। यहां पर आते ही होटल के सामने वाले छज्जे और दो पिल्लर पर मशीन चला दी। कार्रवाई का नेतृत्व एमटीपी मेहरबान सिंह ने किया। उनके साथ एटीपी रविंद्र सिंह, एटीपी विकास दुआ, ड्राफ्टसमेन शविंदर कौर, इंस्पेक्टर अजय कुमार शामिल रहे। कोर्ट ने होटल मालिकों को नहीं दी कोई राहत नगर निगम की ड्राइंग ब्रांच ने होटल की पैमाइश की थी, जिसमें होटल के कुछ हिस्से को अवैध बताया गया था। इसे ही गिराए जाने का दावा किया गया है। पहले भी इसे गिराने की कोशिश की गई, लेकिन कोर्ट से ऑर्डर नहीं मिल रहे थे। होटल की गिराने के मामले ने राजनीतिक रंगत ले ली। जेसीबी चलने की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा सहित कई लोग पहुंचे। सबकी एमटीपी मेहरबान सिंह के साथ तीखी बहस हुई। महेरबान सिंह ने कहा कि इस संबंधी सेशन कोर्ट जालंधर में सुनवाई हुई है। केस की सुनवाई के दौरान अदालत ने चोपड़ा होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के होटल को कोई राहत नहीं दी गई। निगम कमिश्नर संदीप रिषी के आदेशों के बाद कार्रवाई करने के लिए टीम भेजी गई है। मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

[ad_2]
जालंधर में होटल पार्क प्लाजा के आगे का हिस्सा तोड़ा: कॉर्पोरेशन टीम की BJP-कांग्रेस नेताओं से बहस, अंगुराल-रिंकू समेत कई हिरासत में – Jalandhar News