[ad_1]
केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारी कुलदीप सिंह पिछले डेढ़ साल से अपने घर में नया बिजली मीटर लगवाने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन विभाग से जुड़े कुछ निजी कारिंदे उनसे लगातार 18,000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि यह क
.
इतना ही नहीं, पीड़ित ने दावा किया है कि इन निजी करिंदों की विभाग के SDO और JE के साथ मिलीभगत है । जब इस बारे में बिजली विभाग के SDO से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह किसी एजेंट के पास फंस गए होंगे। हमने किसी से कोई पैसा नहीं मांगा
इस बारे में कुलदीप सिंह ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में बिजली विभाग के पता नहीं कितने चक्कर काट रहे हैं। मेरा मीटर नहीं लगाया जा रहा। उन्होंने बताया कि मैं केंद्र सरकार का रिटायर्ड कर्मचारी हूँ। उम्र हो चुकी है। वह अब तक सरकार के कई विभागों, अधिकारियों और शिकायत पोर्टल्स पर भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने कहा बिना पैसे दिए काम नहीं होता
कुलदीप सिंह का कहना है कि बिजली विभाग में महीनों से यही स्थिति बनी हुई है और विभाग के कुछ कर्मचारी निजी लोगों के जरिए खुलेआम रिश्वत वसूली करवाते हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर यह भी आरोप लगाया है कि मेरा मीटर के पेपर रद्द कर दिए यह जानकारी प्राइवेट लोगों को कहा से मिली है।
कहते हैं कि आपका मीटर कैंसिल हो गया।
कुलदीप सिंह ने बताया उनके पास प्राइवेट बंदे मेरे पास आए। उन्होंने कहा कि आप का मीटर SDO ने कैंसिल कर दिया गया है। आप जितनी बार मर्जी बिजली घर के चक्कर लगा लो मीटर नहीं लगेगा। उन्होंने कहा मेरा मेरी वाइफ का मेरे साथ झगड़ा चल रहा है। यह बात SDO को कहां से पता चली
। उन्होंने कहा कि यह सभ लोग मिले हैं। पीड़ित ने प्रशासन और पंजाब सरकार से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
[ad_2]
जालंधर में बिजली मीटर के लिए मांग रहे रिश्वत: डेढ़ साल से चक्कर काट रहा बुजुर्ग, 18 हजार मांग रहे कारिंदे, SDO बोले- एजेंट के यहां फंस गए होंगे – Jalandhar News
