[ad_1]
जालंधर के लम्मा पिंड चौक में रबर फैक्टरी के टायर गोदाम में लगी आग।
पंजाब के जालंधर में सोमवार की रात के रबर फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आगे की लपटें 20 से 25 फीट ऊपर तक उठ रही थी। आग की भयावहता देख लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
.
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां और बुलाई गई। पता चला कि गोदाम में पड़े रबर के टायरों में आग लगी, धीरे-धीरे बढ़ने लगी।
इस गोदाम के पीछे ही पेंट फैक्ट्री है। इससे डर सताने लगा कि कहीं आग वहां तक न पहुंच जाए। इसके बाद स्थानीय लोग भी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों के साथ जुट गए और आग को बढ़ने से रोका। देर रात कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने में एक फायरकर्मी भी झुलस गया।
पुलिस के मुताबिक, आग लगने के कारणों को पता नहीं चल सका है। फिलहाल, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
लम्मा पिंड चौक में माता रानी के मंदिर के पास टायर गोदाम में लगी आग।
यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला….
माता मंदिर के पास है गोदाम, रात नौ बजे उठता दिखा धुआं : पुलिस के मुताबिक, यह गोदाम जालंधर के लम्मा पिंड चौक में माता के मंदिर के पास है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात पौने 9 बजे के करीब उन्होंने धुआं उठाता हुआ देखा। रबर जलने के तेज बदबू आ रही थी। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगी।
आग लगने के अलग-अलग कारण बता रहे लोग : आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि छठ पूजा के अवसर पर चलाए गए पटाखे की चिंगारी से आग लगी। वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि बिजली की हाईटेंशन तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है।
कई गाड़ियां और एक टैंकर रेस्क्यू में लगा : फायर कर्मी अवनीश ने बताया कि वह रस्ता मोहल्ला में लगी आग बुझाने के लिए गए थे।तभी करीब नौ बजे कॉल आई कि लम्मा पिंड में आग लग गई है। इसके तुरंत बाद टीम यहां पहुंच गई। पहले एक और फिर कई गाड़ियां और एक टैंकर रेस्क्यू में लगाया गया।
गोदाम के बराबर में पेंट फैक्ट्री, आगे फैलने का खतरा बढ़ा : फायर कर्मी अवनीश ने बताया कि हम तीन मोर्चों पर आग बुझाने के लिए डटे थे। पता चला कि गोदाम के पीछे पेंट की फैक्ट्री है। उनके मालिकों का फोन आया कि पेंट की फैक्ट्री तक आग पहुंचने से रोकी जाए। अगर पेंट ने आग पकड़ी तो आग बुझाना मुश्किल हो जाएगा। इस पर उन्होंने पेंट फैक्ट्री की तरफ से भी पानी की बौछार शुरू की है, ताकि पेंट में आग लगने से रोकी जा सके।

आग में झुलसे फायरकर्मी को पानी डालकर राहत दी गई।
आगे बुझाते हुए फायर कर्मी झुलसा : टायर फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग बुझाते समय एक फायर कर्मी भी झुलस गया है। फायर कर्मी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आग की लपटों की चपेट में आने से उसके बाजू बुरी तरह से झुलस गए हैं। आग में झुलसते ही फायर कर्मी को पानी से नहलाया गया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया।

मार्केट एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर सिंह जानकारी देते हुए।
मार्केट प्रधान बोले- शार्ट सर्किट के कारण लगी है आग मार्केट एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर सिंह कैरों ने बताया कि यहां टायरों का गोदाम है। यहां पुराने टायर और ट्यूब रखे जाते हैं। मार्केट में इनकी दुकान है। मालिक पुराने टायर बेचने और खरीदने का काम करते हैं। बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। तारों में स्पार्किंग हुई थी। चिंगारियां गिरने के कारण आग लगी है। गोदाम में लगभग 25 लाख रुपए का सामान था, जल गया है।
कई और दुकानों को भी पैदा हो गया था खतरा मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि ये ओपन गोदाम है। इस पर टिन शेड नहीं थी। इसके चलते यहां चिंगारी से आग लगी गई। आग लगने से पूरी मार्केट और 100 के करीब घरों को खतरा पैदा हो गया था। दुकानदारों ने कहा कि आग बुझ गई है, अब अतुल स्क्रैप वालों से बात करेंगे। रिहायशी इलाके से गोदाम बाहर निकालने या फिर इस पर शेड डालने की मांग की जाएगी।

फायर कर्मी अवनीश जानकारी देते हुए।
रात सवा 11 बजे तक नहीं बुझ पाई आग फायर कर्मी अवनीश ने बताया कि रबर फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए रात 9 से सवा 11 बजे तक फायर ब्रिगेड के 5 डिवीजन की गाड़ियां जुटी थीं। फायर ब्रिगेड की 30 से ज्यादा गाड़ियां आग पर पानी बरसा चुकी थी। देर रात करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया गया।
[ad_2]
जालंधर में टायर फैक्ट्री के गोदाम में आग,VIDEO: 25 फीट तक उठीं लपटें, फायर कर्मी झुलसा; दमकल की 30 गाड़ियां ने बरसाया पानी – Jalandhar News

