in

जालंधर में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन: जिला प्रधान बेरी बोले- भाजपा संविधान से कर रही छेड़छाड़, बाबा साहब पर टिप्पणी निंदनीय – Jalandhar News Chandigarh News Updates

जालंधर में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन:  जिला प्रधान बेरी बोले- भाजपा संविधान से कर रही छेड़छाड़, बाबा साहब पर टिप्पणी निंदनीय – Jalandhar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

कांग्रेस द्वारा नकोदर चौक में किया जा रहा प्रोटेस्ट।

पंजाब के जालंधर में डॉक्टर बाबा साहिब अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) पर आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धरना दिया। यह धरना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान को लेकर दिया गया जिसमें उन्होंने डॉक्टर बीआर अंबेडकर पर टिप्पणी की थी।

.

कांग्रेस के जालंधर जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी के नेतृत्व में डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक पर धरना दिया गया जहां भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई। पूर्व विधायक और कांग्रेस जालंधर के जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरिंदर कौर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा को दलित विरोधी बताया।

बेरी ने कहा- संविधान से छेड़छाड़ का प्रयास

जिलाध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा- मोदी सरकार और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा सरकार संविधान से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है। ऐसे में अगर भाजपा सरकार संविधान से छेड़छाड़ करने का प्रयास करती है तो आने वाले दिनों में अगर हमें भूख हड़ताल पर भी बैठना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

मामले की जानकारी देते हुए जालंधर जिला कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी।

सुरिंदर कौर ने कहा- अमित शाह ने दलितों का अपमान किया

नेता सुरिंदर कौर ने कहा- गृह मंत्री अमित शाह की डॉ. बीआर अंबेडकर पर टिप्पणी दलितों का अपमान है। देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। देश की कार्यशैली डॉ. बीआर अंबेडकर द्वारा चलाए गए संविधान के अनुसार चलती है।

लेकिन भाजपा सरकार शायद भूल गई है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान डॉ. बीआर अंबेडकर के संविधान की शपथ लेकर पूरा किया जाता है। आज उन्हीं बाबा साहब के बारे में गलत टिप्पणी करना निंदनीय है। भाजपा सरकार देश में धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की अपनी नीति में कभी सफल नहीं होगी।

[ad_2]
जालंधर में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन: जिला प्रधान बेरी बोले- भाजपा संविधान से कर रही छेड़छाड़, बाबा साहब पर टिप्पणी निंदनीय – Jalandhar News

Following backlash, ‘Jaffna’ restored in India-built Cultural Centre’s name in northern Sri Lanka Today World News

Following backlash, ‘Jaffna’ restored in India-built Cultural Centre’s name in northern Sri Lanka Today World News

बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी लगाने के बाद अमेरिका में 500 से ज्यादा घुसपैठिये गिरफ्तार, व्हाइट हाउस का दावा – India TV Hindi Today World News

बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी लगाने के बाद अमेरिका में 500 से ज्यादा घुसपैठिये गिरफ्तार, व्हाइट हाउस का दावा – India TV Hindi Today World News