in

जालंधर पहुंचे पंजाबी सिंगर बब्बू मान: करण औजला पर जूता फेंकने की निंदा, बोले- घटना शर्मनाक, सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम हो – Jalandhar News Chandigarh News Updates

जालंधर पहुंचे पंजाबी सिंगर बब्बू मान:  करण औजला पर जूता फेंकने की निंदा, बोले- घटना शर्मनाक, सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम हो – Jalandhar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

जालंधर पहुंचे पंजाबी गायक बब्बू मान ने करण औजला के पक्ष में दिया बयान।

#

मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला के लंदन में शो के दौरान उन पर जूता फेंक दिया जोकि उनके मुंह पर लगा था। इसे लेकर आज जालंधर में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े गायक बब्बू मान ने उक्त घटना की कड़ी निंदा की है।

.

बब्बू मान से कहा कि, ये घटना शर्मनाक है, करण बहुत प्यारा बच्चा है। करण मेरा छोटा भाई है और पंजाब का नया कलाकार है। उसे प्रोत्साहित करना चाहिए। उनके साथ जो हुआ वो बहुत गलत है। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। आखिरी में उन्होंने किसानों के सवाल पर कहा कि, किसान मजदूर एकता जिंदाबाद है, जिंदाबाद थी और रहेगी।

करण औजला पर बूट फेंका गया।

तौबा- तौबा गाने से मिली बॉलीवुड में पहचान

बॉलीवुड गाना तौबा-तौबा गाने वाले पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों यूके टूर पर हैं। लंदन में उनके कॉन्सर्ट के दौरान किसी ने उन पर जूता फेंक दिया था। इससे गुस्साए करण औजला ने स्टेज से ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जूता फेंकने वाले को स्टेज पर आने की चुनौती भी दी। आखिर में उन्होंने युवाओं से ऐसा न करने और सम्मान देने की अपील की।

#

करण औजला ने पहले स्टेज से गाली देते हुए कहा- रुको… ये कौन था, मैं तुझे स्टेज पर आने के लिए कह रहा हूं। चलो अब एक-एक करके करते हैं। तुमने ऐसा क्यों किया। ऐसा मत करो, सम्मान दो।

पंजाबी गायक करण औजला

पंजाबी गायक करण औजला

मूसेवाला के साथ रहा था विवाद

करण औजला का असली नाम जसकरण सिंह औजला है। उन्होंने छोटी उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। जस्सी गिल की वजह से औजला म्यूजिक इंडस्ट्री में आए थे। उन्होंने जस्सी गिल के लिए एक गाना लिखा था और वह गाना काफी हिट हुआ था।

#

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण औजला और सिद्धू मूसेवाला के बीच काफी विवाद हुआ था। दोनों एक-दूसरे को गानों में जवाब देते थे। मूसेवाला की मौत के बाद करण औजला पर भी सवाल उठे थे। लेकिन करण ने कहा था कि उनके और सिद्धू मूसेवाला के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। दोनों ने फोन पर बात करके मसला सुलझा लिया था।

[ad_2]
जालंधर पहुंचे पंजाबी सिंगर बब्बू मान: करण औजला पर जूता फेंकने की निंदा, बोले- घटना शर्मनाक, सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम हो – Jalandhar News

जम्मू-कश्मीर में बनेगी किसकी सरकार? कैसे SC मतदाता निभा सकते हैं निर्णायक भूमिका Politics & News

जम्मू-कश्मीर में बनेगी किसकी सरकार? कैसे SC मतदाता निभा सकते हैं निर्णायक भूमिका Politics & News

क्या बच्चे पैदा होने पर भी पड़ता है विटामिन डी का असर? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट Health Updates

क्या बच्चे पैदा होने पर भी पड़ता है विटामिन डी का असर? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट Health Updates