in

जापानी बाजार निक्केई पहली बार 50,000 पार: नई प्रधानमंत्री ताकाइची से ₹8.12 लाख करोड़ निवेश की उम्मीद, अभी 2.5% की तेजी Business News & Hub

जापानी बाजार निक्केई पहली बार 50,000 पार:  नई प्रधानमंत्री ताकाइची से ₹8.12 लाख करोड़ निवेश की उम्मीद, अभी 2.5% की तेजी Business News & Hub

टोक्यो22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जापानी बाजार एक दिन में दो सेशन में ट्रेड करता है, पहला सुबह 9 बजे से 11:30 तक और दूसरा दोपहर 12:35 से 3:00 तक।

जापान का मार्केट इंडेक्स निक्केई आज यानी सोमवार, 27 अक्टूबर को 1440 अंक (2.3%) चढ़कर 50,440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ये पहला मौका है जब यह 50 हजार का लेवल पार किया है।

मॉर्निंग सेशन के अंत में ये 2.1% ऊपर 50,337.36 पर बंद हुआ। जापानी बाजार एक दिन में दो सेशन में ट्रेड करता है, पहला सुबह 9 बजे से 11:30 तक और दूसरा दोपहर 12:35 से 3:00 तक।

बाजार में यह तेजी नई प्रधानमंत्री ताकाइची की ग्रोथ पॉलिसी के चलते है, जो मार्केट को पॉजिटिविटी दे रही है। बाजार को उम्मीद है कि सरकार 92.2 बिलियन डॉलर (करीब 8.12 लाख करोड़ रुपए) निवेश करेगी।

जापानी मार्केट में निक्केई की तेजी के चार मुख्य कारण हैं

  • नई प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की ग्रोथ वाली नीतियां: वो विकास पर फोकस कर रही हैं, जिससे निवेशकों को भरोसा है कि इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा।
  • बड़े फिस्कल स्टिमुलस पैकेज की उम्मीद: ताकाइची ने खर्च बढ़ाने का वादा किया है, जैसे 13 ट्रिलियन येन से ज्यादा का पैकेज, जो मार्केट को पॉजिटिविटी दे रहा है।
  • कमजोर येन की वजह से एक्सपोर्टर्स को फायदा: करेंसी कमजोर होने से जापानी कंपनियों की कमाई बढ़ रही है, खासकर टेक और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में।
  • स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स और कॉर्पोरेट प्रॉफिट्स में सुधार: ताकाइची की रिफॉर्म एजेंडा से टेक्नोलॉजी और एनर्जी सेक्टर में प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ रही है, प्लस ग्लोबल ट्रेड डील्स जैसे US-जापान एग्रीमेंट से बूस्ट।

एक्सपर्ट बोले- सरकार डेवलपमेंट पर फोकस कर रही

सुमितोमो मित्सुई ट्रस्ट एसेट मैनेजमेंट के चीफ स्ट्रैटजिस्ट हिरोयुकी यूएनो ने कहा,

QuoteImage

निक्केई की बढ़त ताकाइची प्रशासन की उम्मीदों के चलते है समर्थित, जिनकी नीति विकास पर केंद्रित है। बाजार लगातार शेयर खरीदता रहा। ताकाइची के चुने जाने के बाद निक्केई में कुछ गिरावट आई, लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं रही क्योंकि जो निवेशक हाल की रैली में पीछे रह गए थे, उन्होंने गिरावट पर शेयर खरीदे।

QuoteImage

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के लीड जापानी अर्थशास्त्री नोरिहिरो यामागुची ने कहा,

QuoteImage

वित्तीय पैकेजों को बाजार आमतौर पर स्वागत करता है, भले ही उनका असर ओवरऑल इकोनॉमी पर डायरेक्ट प्रभाव कम पड़ता है। ताकाइची की नीति का फोकस सट्रेटजिक इन्वेस्टमेंट और बाजार के अनुकूल सेक्टरों पर होने की वजह से भी शेयर बाजार ने मजबूत प्रतिक्रिया दी।

QuoteImage

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/japan-stock-market-nikkei-225-index-update-us-india-136266166.html

Biden calls these ‘dark days’ as he urges Americans to ‘get back up’ Today World News

Biden calls these ‘dark days’ as he urges Americans to ‘get back up’ Today World News

भिवानी में छठ महापर्व पर मेले के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियां Latest Haryana News

भिवानी में छठ महापर्व पर मेले के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियां Latest Haryana News