in

जाट मूवी से विवादित सीन हटाया: जालंधर में FIR दर्ज होने के बाद फैसला, इसमें सनी देओल-रणदीप हुड्‌डा भी आरोपी – Jalandhar News Chandigarh News Updates

जाट मूवी से विवादित सीन हटाया:  जालंधर में FIR दर्ज होने के बाद फैसला, इसमें सनी देओल-रणदीप हुड्‌डा भी आरोपी – Jalandhar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी।

जाट फिल्म से शुक्रवार को चर्च का विवादित सीन हटा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब के जालंधर में FIR के बाद ये फैसला लिया गया है। एक दिन पहले ईसाई समुदाय के अल्टीमेटम के बाद बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज की

.

ईसाई समाज ने जालंधर में प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने फिल्म पर बैन लगाने की मांग उठाई थी। प्रदर्शन के बाद जालंधर के सदर थाने में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, निर्देशक गोपी चंद, निर्माता नवीन मालिनेनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जाट फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

रणदीप हुड्डा हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले वे फिल्म के प्रमोशन के लिए रोहतक पहुंचे थे।

15 अप्रैल को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को ईसाई समुदाय के लोग शिकायत देने पहुंचे थे।

अब पढ़िए ईसाई समुदाय के नेता की शिकायत में 2 बड़ी बातें…

1. रणदीप हुड्‌डा ने ईसा मसीह का अपमान किया ईसाई समुदाय के नेता विकलाव गोल्डी ने 15 अप्रैल को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था- कुछ दिन पहले सिनेमाघरों में जाट फिल्म रिलीज हुई। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने ईसा मसीह और हमारे धर्म में इस्तेमाल की जाने वाली पवित्र चीजों का अपमान किया। गोल्डी ने कहा कि रणदीप हुड्डा चर्च के अंदर प्रभु ईसा मसीह की तरह खड़े थे और हमारे शब्द ‘आमीन’ का अपमान किया गया।

2. ईसा मसीह के विरोधी चर्चों पर हमला करेंगे विकलाव गोल्डी के मुताबिक फिल्म में यह भी कहा गया कि आपके प्रभु ईसा मसीह सो रहे हैं और उन्होंने मुझे भेजा है। ऐसे में जो लोग ईसा मसीह के विरोधी हैं, वे ऐसी फिल्में देखकर हमारे चर्चों पर हमला करेंगे। इसे देखकर देश-विदेश में रहने वाले ईसाई समुदाय में गुस्सा है।

जाट मूवी सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी।

जाट मूवी सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी।

FIR दर्ज करने के लिए 2 दिन का टाइम दिया था ईसाई समुदाय के नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को FIR दर्ज करने के लिए 2 दिन का टाइम दिया था। उन्होंने केस दर्ज न करने पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया था। पुलिस ने गुरुवार को FIR दर्ज कर ली।

#

पुलिस बोली- एक्टरों को जांच के लिए बुलाया जाएगा जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि केस में नामजद किए गए सभी एक्टर्स को जांच में शामिल होने के लिए जल्द बुलाया जाएगा। इसे लेकर उन्हें पहले नोटिस जारी किया जाएगा।

इन फिल्मों पर भी हुआ विवाद

L2: एंपुरान फिल्म विवाद: मोहनलाल की फिल्म L2: एंपुरान भी गुजरात दंगों और हिंसा के सीन्स के चलते विवादों से घिरी थी। फिल्म को बैन करने की मांग हुई और कई शहरों में प्रदर्शन हुए। विवाद बढ़ने के बाद केरल की सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को दोबारा देखा और 17 सीन में बदलाव की मांग की। विवाद से बचने के लिए मेकर्स को फिल्म रिलीज होने के बावजूद इसमें बदलाव करने पड़े थे।

फुले विवाद, टालनी पड़ी रिलीज डेट: प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म फुले 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन विवाद के चलते मेकर्स को रिलीज टालनी पड़ी है। फिल्म पर जातिवाद फैलाने के आरोप लग रहे हैं।

विवादों के चलते फिल्म की रिलीज डेट 25 अप्रैल कर दी गई है। वहीं, सेंसर बोर्ड ने इसे ‘U’ सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को इसमें कई बदलाव करने के लिए भी कहा। फिल्म की रिलीज टालने को लेकर अनुराग कश्यप नाराज हो गए।

छावा फिल्म विवाद: फिल्म छावा के मेकर्स पर इतिहास के तथ्यों के गलत तरह पेश करने के आरोप लगे थे। मेकर्स के खिलाफ कई शिकायतें भी दर्ज हुई थीं। आरोप थे कि फिल्म छावा में गणोजी और कान्होजी नाम के दो किरदारों को गलत तरीके से पेश किया गया है। गणोजी और कान्होजी, संभाजी महाराज को धोखा देकर औरंगजेब के साथ मिलते दिखाए गए। गणोजी और कान्होजी शिर्के के 13वें वंशज लक्ष्मीकांत राजा शिर्के ने कहा कि उनके पूर्वजों को फिल्म में गलत तरीके से पेश किया गया है।

इनके अलावा कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी भी लंबे विवाद में फंसी थी। सिख समुदाय ने फिल्म रिलीज करने की मांग करते हुए देशभर में प्रदर्शन किए थे। आरोप थे कि फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरह पेश किया गया। इसके अलावा केसरी 2, नेटफ्लिक्स की महाराज भी विवादों में रह चुकी हैं।

————————– पंजाब में ग्रेनेड हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिका में आतंकी पासिया गिरफ्तार, पंजाब में ग्रेनेड हमलों का मास्टरमाइंड

पंजाब में हाल ही में हुए ग्रेनेड हमलों के मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया को अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैप्पी पासिया पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का करीबी माना जाता है। उसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और आतंकी रिंदा के साथ मिलकर पंजाब में कई ग्रेनेड हमलों और आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]
जाट मूवी से विवादित सीन हटाया: जालंधर में FIR दर्ज होने के बाद फैसला, इसमें सनी देओल-रणदीप हुड्‌डा भी आरोपी – Jalandhar News

Jio Financial Services ने किया डिविडेंड का ऐलान, नेट प्रॉफिट में मामूली बढ़ोतरी – India TV Hindi Business News & Hub

Jio Financial Services ने किया डिविडेंड का ऐलान, नेट प्रॉफिट में मामूली बढ़ोतरी – India TV Hindi Business News & Hub

U.S. airstrikes targeting a Yemeni oil port killed 20 people, Houthis say Today World News

U.S. airstrikes targeting a Yemeni oil port killed 20 people, Houthis say Today World News