जरूरत की खबर- क्या चीज सेहत के लिए फायदेमंद है: डाइटीशियन से जानें इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू, हेल्थ बेनिफिट्स, किसे नहीं खाना चाहिए Health Updates

[ad_1]

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Cheese Health Benefits: Nutritional Value | Saturated Fat Sodium Health Risks

3 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

फर्ज करिए, आप किसी रेस्टोरेंट में गए हैं। मेन्यू कार्ड खोलते ही आपकी नजर ‘एक्स्ट्रा चीज बर्गर’, ‘एक्स्ट्रा चीज पिज्जा’, ‘एक्स्ट्रा चीज सैंडविच’ जैसे आइटम्स पर पड़ती है। नाम पढ़ते ही मुंह में पानी आ जाता है और बिना ज्यादा सोचे आप ‘एक्स्ट्रा चीज’ वाला ऑप्शन चुन लेते हैं।

चीज का स्वाद लाजवाब होता है, इसलिए इसे पिज्जा, पास्ता, बर्गर और सैंडविच जैसे कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि जहां कुछ लोग इसे सिर्फ स्वाद के लिए खाते हैं तो कुछ इसे प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स मानकर खाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या चीज सच में सेहत के लिए फायदेमंद है?

चलिए, आज जरूरत की खबर में हम चीज के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • चीज में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
  • रोज चीज खाने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?
  • इसे कितनी मात्रा में खाना सेहत के लिए सुरक्षित है?

एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

सवाल- चीज (Cheese) क्या है और ये कैसे बनता है?

जवाब- चीज एक डेयरी प्रोडक्ट है। इसे पालतू जानवरों के दूध से बनाया जाता है। बनाने का तरीका पॉइंटर्स से समझिए-

  • सबसे पहले दूध को हल्का गर्म किया जाता है।
  • इसके बाद उसमें स्टार्टर कल्चर (लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया) मिलाया जाता है, जो दूध को हल्का खट्टा बनाता है।
  • फिर दूध को जमाने के लिए रेनेट (एक एंजाइम) डाला जाता है। कुछ लोग रेनेट की जगह नींबू का रस या विनेगर भी मिलाते हैं।
  • दूध जमने के बाद उसे छोटे टुकड़ों में काटा जाता है, जिससे उसमें मौजूद ‘व्हे’ यानी बचा हुआ पानी अलग हो सके।
  • जो ठोस हिस्सा बचता है, वही ‘चीज’ है। इसे दबाकर आकार दिया जाता है।
  • कुछ चीज को हफ्तों या महीनों तक एक ‘एज’ किया जाता है। यानी इसे कुछ दिनों तक एक निश्चित तापमान में रखा जाता है, जिससे उसका स्वाद और टेक्सचर डेवलप होता है।

सवाल- चीज में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

जवाब- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, चीज प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। लेकिन इसमें सैचुरेटेड फैट और सोडियम भी होता है। नीचे दिए ग्राफिक से चीज की न्यूट्रिशनल वैल्यू समझिए-

सवाल- चीज और पनीर में क्या फर्क है?

जवाब- चीज और पनीर दोनों ही दूध से बनते हैं, लेकिन उनकी बनाने की प्रक्रिया, स्वाद, टेक्सचर और न्यूट्रिशन प्रोफाइल में अंतर होता है।

  • पनीर दूध को नींबू के रस या विनेगर की मदद से फाड़कर तैयार किया जाता है। दूध के फटने के बाद उससे पानी अलग कर दिया जाता है। जो ठोस हिस्सा बचता है, वही पनीर कहलाता है।
  • इसमें फर्मेंटेशन या एजिंग की प्रक्रिया नहीं होती। इसलिए इसका स्वाद हल्का और फ्रेश रहता है।
  • वहीं चीज को बनाने की प्रक्रिया लंबी और जटिल होती है। इसमें दूध में बैक्टीरिया या रनेट मिलाया जाता है।
  • इससे फर्मेंटेशन और एजिंग की प्रक्रिया होती है। इसी वजह से चीज का स्वाद ज्यादा गाढ़ा, नमकीन होता है। ये कई अलग-अलग वैरायटी में भी मिलता है।
  • न्यूट्रिशन की बात करें तो दोनों में प्रोटीन और कैल्शियम होता है। लेकिन कई तरह के चीज में फैट और सोडियम की मात्रा ज्यादा हो सकती है। इसलिए सेवन करते समय मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।

सवाल- चीज के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं?

जवाब- संतुलित मात्रा में चीज खाने के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। जैसेकि-

  • इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों की मजबूती, ग्रोथ और रिपेयर में मदद करता है।
  • चीज कैल्शियम और फॉस्फोरस का अच्छा सोर्स है, जिससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं।
  • इसमें मौजूद विटामिन B12 और अन्य B-विटामिन्स एनर्जी प्रोडक्शन और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी हैं।
  • एज्ड चीज में प्रोबायोटिक होते हैं, जो डाइजेस्टिव और गट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।
  • चीज में मौजूद प्रोटीन और फैट लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास देते हैं।

हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि चीज में फैट और सोडियम की मात्रा ज्यादा हो सकती है। इसलिए इसे संतुलित मात्रा में और हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाकर ही खाना बेहतर है। नीचे दिए ग्राफिक से इसके हेल्थ बेनिफिट्स समझिए-

सवाल- अगर रोज चीज खाएं तो शरीर पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

जवाब- रोज सीमित मात्रा में चीज खाने से शरीर को पर्याप्त कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं। जैसेकि-

  • पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • वजन बढ़ सकता है।
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।
  • ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है।

सवाल- एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में कितनी मात्रा में चीज खा सकता है?

जवाब- एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए लगभग 30-40 ग्राम (करीब एक स्लाइस) चीज खाना सुरक्षित है। अगर हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर या मोटापा है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

सवाल- किन लोगों को चीज नहीं खाना चाहिए?

जवाब- सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि कुछ लोगाें को चीज खाने से बचना चाहिए। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- क्या बाजार में मिलने वाला हर चीज हेल्दी होता है?

जवाब- नहीं, बाजार में मिलने वाला हर चीज हेल्दी नहीं होता। कई चीज प्रोसेस्ड होते हैं। इनमें नमक और सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है। कुछ में केमिकल और प्रिजर्वेटिव भी हो सकते हैं। इसलिए बाजार से चीज खरीदते समय इंग्रीडिएंट लिस्ट जरूर देखें।

सवाल- बाजार से चीज खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? फूड लेबल पर लिखे किस इंग्रीडिएंट पर गौर करना चाहिए?

जवाब- बाजार से चीज खरीदते समय उसकी क्वालिटी और न्यूट्रिशनल वैल्यू देखना बहुत जरूरी है। इसके फूड लेबल पर कुछ चीजें जरूर चेक करें।

  • इंग्रीडिएंट चार्ट में दूध, स्टार्टर कल्चर, रेनेट और नमक जैसे बेसिक इंग्रीडिएंट्स देखें।
  • ज्यादा लंबी चौड़ी इंग्रीडिएंट लिस्ट हो तो ध्यान से पढ़ें।
  • मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट देखें।
  • फूला या फटे पैकेट वाला चीज न लें।
  • हमेशा भरोसेमंद ब्रांड से ही खरीदें।

………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- डेयरी प्रोडक्ट सेहत के लिए कितना फायदेमंद: जानें इनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू, फायदे-नुकसान, किन्हें नहीं खाना चाहिए

डेयरी प्रोडक्ट्स में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। कैल्शियम, हाई-क्वालिटी प्रोटीन और जरूरी विटामिन्स से भरपूर ये फूड्स शरीर की ग्रोथ, हड्डियों की मजबूती और मसल्स ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
जरूरत की खबर- क्या चीज सेहत के लिए फायदेमंद है: डाइटीशियन से जानें इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू, हेल्थ बेनिफिट्स, किसे नहीं खाना चाहिए