in

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर आतंकी गतिविधियों का पता चलने पर सेना का एक्शन, भारी गोलीबारी की खबर – India TV Hindi Politics & News

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर आतंकी गतिविधियों का पता चलने पर सेना का एक्शन, भारी गोलीबारी की खबर – India TV Hindi Politics & News

[ad_1]

Image Source : FILE
नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकी गतिविधियों का पता चलते ही सीमा पर अलर्ट जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी की खबर है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सतर्क सेना के जवानों ने खारी करमारा इलाके में नियंत्रण रेखा के पार से इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की हरकत देखी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि सेना की गोलीबारी में कम से कम दो आतंकवादी गोली लगने से घायल हुए हैं, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वे मारे गए हैं या घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घने जंगल के साथ सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद इस मामले में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

पूंछ, डोडा में शुरू हुआ था सर्च ऑपरेशन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और डोडा जिलों में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि गुरसाई-हरनी बेल्ट में जादन वाली गली, सानी गली मोहल्ला, नादान वाला, मेंढर में धरना बेहिर रख, सुरनकोट में फजलाबाद नार और पुंछ के मंडी इलाकों में चकरारा फट्टा और डोडा के भद्रवाह इलाके में दोरहू, बस्ती और आसपास के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायता से पुलिस दल अभियान में शामिल हैं। पुलिस को अज्ञात व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने के बाद सुबह 9.40 बजे से 10.45 बजे के बीच सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। संदिग्धों के आतंकवादी होने का संदेह था। ऑपरेशन पूरा होने के बाद आतंकियों के बारे में जानकारी मिलेगी।

Latest India News



[ad_2]
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर आतंकी गतिविधियों का पता चलने पर सेना का एक्शन, भारी गोलीबारी की खबर – India TV Hindi

Influencers की बढ़ी टेंशन! अब ऑनलाइन ज्ञान देने से पहले जान लें SEBI का नया नियम Today Tech News

Influencers की बढ़ी टेंशन! अब ऑनलाइन ज्ञान देने से पहले जान लें SEBI का नया नियम Today Tech News

Swara Bhaskar का X अकाउंट हमेशा के लिए हुआ सस्पेंड, जानें ऐसा कब और क्यों होता है? Today Tech News

Swara Bhaskar का X अकाउंट हमेशा के लिए हुआ सस्पेंड, जानें ऐसा कब और क्यों होता है? Today Tech News